गूगल की एक और नई टेक्नोलॉजी

गूगल ने पिछले छह महीने में सात रोबोट कंपनियां खरीदी हैं। गूगल ने नए उत्पाद विकसित करने के लिए कर्मचारियों की भर्ती भी शुरु कर दी है। हालांकि गूगल ने अभी तक ये नहीं बताया है कि वो किस तरह के रोबोट विकसित करेगा। खबरों के अनुसार गूगल फ़िलहाल जिन रोबोट्स पर काम कर रहा है, उन्हें वो अभी बेचना नहीं चाहता। सूत्रों का कहना है कि गूगल सेल्फ़-ड्राइविंग कार में इस्तेमाल होने वाले रोबोट्स पर काम कर रहा है, ताकि सामानों की होम डिलीवरी में मदद मिल सके।

एडिनबर्ग विश्वविद्यालय के रोबोटिक लैब विभाग के निदेशक प्रोफ़ेसर सेतु विजयकुमार कहते हैं, “यह साफ़ है कि पर्सनल रोबोट और इससे जुड़ी अन्य तकनीकों के बाज़ार में उतरने के दिन बहुत करीब हैं।”

उन्होंने कहा, “अब तक रोबोट बनाने संबंधी तकनीक की दिशा में गति और सेंसिंग सिस्टम में काफ़ी तरक्की हुई है। अब मुख्यधारा की गूगल जैसी कंपनियां चुनौती के लिए तैयार हैं। इससे ताक़तवर सॉफ्टवेयर के एकीकरण, मानकीकरण और माड्युलर डिज़ाइन बनाने में तेज़ी आएगी।”

गूगल के एक प्रवक्ता ने बताया है कि एंड्रॉएड ऑपरेटिंग सिस्टम निर्माण के प्रमुख रह चुके एंडी रुबिन गूगल के नए प्रयास का नेतृत्व कर रहे हैं। एंडी कहते हैं, ‘इसे अमल में लाने के लिए गूगल की दस साल की योजना है।’ उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि रोबोटिक्स में काफ़ी संभावनाएं हैं।” वो कहते हैं, “हम हार्डवेयर बना रहे हैं, सॉफ़्टवेयर बना रहे हैं। हम ऐसे सिस्टम बना रहे हैं, ताकि एक टीम इस पूरी प्रक्रिया को क्रमबद्ध तरीके से समझ सके।”

Related Posts

रामायण” क्या है ?

“रामायण” भोग की नहीं…. त्याग की कथा हैं..! अगर कभी पढ़ो और समझो तो आंसुओ पे काबू रखना… रामायण का एक छोटा सा वृतांत है, उसी से शायद कुछ समझ…

भारत की ऐसी जगह जहाँ बीबी के गर्भवती होते ही पति कर लेता है दूसरी शादी

भारत के राजस्थान (राजस्थान, भारत) में एक ऐसा क्षेत्र है, जहां पत्नी के गर्भवती होते ही पति दूसरी शादी कर लेता है। इस शादी का कारण पत्नी को धोखा न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 199 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 178 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 188 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 185 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 190 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 178 views
भगवान के साथ रोटी