नेहरू की परिकल्‍पना और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण का परिणाम है भारत – राष्ट्रपति

नई दिल्ली (IDS) पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125 जयंती के उपलक्ष्य में जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल फंड द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें भारत के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने ‘जवाहर लाल नेहरू और आधुनिक भारत का निर्माण’ विषय पर व्याख्यान दिया। इस अवसर पर उन्होंने  अपने संबोधन में कहा कि भारत आज जो कुछ भी है जवाहरलाल नेहरू की परिकल्‍पना और राष्ट्र के प्रति उनके सम्‍पूर्ण समर्पण का परिणाम है। भारत के लिए नेहरू की सेवाएं अथाह हैं। उन्होंने कहा कि वह हमारे समय के सबसे महान व्यक्तित्वों में से एक थे। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत को कैसा दिखना चाहिए इस बारे में नेहरू की एक स्पष्ट दृष्टि थी और उन्‍होंने मजबूत स्‍तंभों की स्‍थापना से अपने सपनो को साकार किया। नेहरू की यही सोच युवा राष्ट्र का समर्थन करेगी। यदि भारत आज एक जीवंत लोकतंत्र है, तो इसकी वजह नेहरू द्वारा रखी गई मजबूत नींव है। यदि भारत क्रय शक्ति समानता के मामले में दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, तो इसके पीछे नेहरू के द्वारा स्‍थापित की गई बहुउद्देश्यीय परियोजनाएं, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और व्यवस्थित योजना प्रक्रिया के साथ- साथ उच्च शिक्षा के संस्थान शामिल है । अगर भारत को आज दुनिया के तकनीकी रूप से उन्नत देशों के बीच गिना जाता है, तो इसकी वजह यह है कि नेहरू ने वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देते हुए देश भर में वैज्ञानिक अनुसंधान प्रयोगशालाओं की श्रृंखलाओं का निर्माण किया। राष्‍ट्रपति ने कहा कि आज हम जिस उभरती हुई अर्थव्‍यवस्‍था के दौर में है उसे यहाँ तक लाने में नेहरू ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राष्‍ट्रपति ने कहा कि नेहरू का जीवन और दर्शन, उनका संघर्ष और उनकी उपलब्धियां महाकाव्य से कम नहीं थे। लेकिन हमारे लिए उनकी सबसे कीमती विरासत लोगों की संप्रभुता में निहित राजनीति के प्रति उनकी गहरी लोकतांत्रिक भावना है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि अभी हाल ही में हुए 16 वीं लोक सभा के चुनावों में जिस तरह से हमारे 834 मिलियन के 66.4 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया वह नेहरू के ही प्रयासों की पुष्टि करते है।

  • Related Posts

    क्या कालर पकड़ कर हिला कर धक्का देकर लाइसेंस मांगने का तरीका उचित हैं….?

    दमोह । जी हाँ लाइसेंस मांगने का तरीका कालर पकड़ कर हिला कर धक्का देकर ऐसे मांगा जाता है लाइसेंस यह तरीका का दमोह यातायात थाना में पदस्थ एस. आई.…

    हमें गर्व है कि कोरोना वायरस की आयुर्वेदिक दवाई को हमने तैयार कर लि – योग गुरु रामदेव

    “विश्व व्यापी महामारी में आशा की जगी किरण” पतंजलि ने बना ली कोरोना पर दवाई, सात दिन बाद सभी पतंजलि स्टोर पर होगी उपलब्ध। नई दिल्ली । विश्व व्यापी कोरोना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 525 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 636 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 590 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 623 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 651 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 782 views
    भगवान के साथ रोटी