कलमयुग की तस्वीर

चेहरे खिले हैं कायरों के जरुर कोई वजह खास है,
षड्यंत्र के फंदे में जैसे हुनरबाज की छीन ली साँस है।
बेशर्म विधा को देखकर ताली बजा रहे हैं लोग,
अम्बर का सर झुक गया धरती भी उदास है।
सरेराह सरेआम लुट रही इंसानियत की रूह,
मानवता का रक्त पी रहे यह कैसी प्यास है।
कलम की मंडी में अब दलालों का ही जमावड़ा,
कोने में पड़ी योग्यता का उड़ रहा उपहास है।
कलमयुग में भी अग्निपरीक्षा दे रही पवित्र सीता,
अधर्म का होगा अंत रामराज्य की उसको भी आस है।
कलम की स्याही से रोज मुंह कर रहे काला,
पर निजाम इश्कबाज कह रहा यह कृष्णा की रास है।
हैवानियत के रंग से माथे पर सजा रहे हैं राज तिलक,
वो संवेदनाओं का ढोंग रच मासूमियत का नोंच रहे मांस है।
चंद सिक्कों के इशारों पर गढ़ रही हैं अब इबारतें,
ये भेद नहीं गुप्त हर कलमकार को भी अहसास है।
काबिलियत के शेर का अकेले कर नही सकते सामना,
अब सारे कुकुर साथ साथ एक दूसरे के आसपास हैं।

Author: Shweta Shukla

Related Posts

२०२३ की सबसे शानदार कविता

एक अकेला पार्थ खडा है भारत वर्ष बचाने को।सभी विपक्षी साथ खड़े हैं केवल उसे हराने को।।भ्रष्ट दुशासन सूर्पनखा ने माया जाल बिछाया है।भ्रष्टाचारी जितने कुनबे सबने हाथ मिलाया है।।समर…

रंग… अब बिदा भये

बासन्ती बयारों के संग आये रंग, फ़ागुण में छाए और जमकर बरसे अगले बरस फिर लौटकर आने का वादा कर छोड़ गए अपनी रंगत चौक-चौबारों, गली-मोहल्लों में छोड़ गए अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 525 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 636 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 590 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 623 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 651 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 781 views
भगवान के साथ रोटी