दरबार-ए-अशरफिया में मनाया गया ईद मिलाद अन नबी जश्न . . . . .

मखदूम अशरफ चैरिटेबल एजुकेशनल ट्रस्ट एवं दरबार-ए-अशरफिया ( शान ए हिंदुस्तान ) में मनाया गया ईद मिलाद अन नबी जश्न . . . . .
भारत समेत दुनिया के कई देशों में 10 नवंबर को ईद मिलाद-उन-नबी मनाया गया ! ईद मिलाद-उन-नबी का नाम सुनते ही मन में ये सवाल उठने लगता है कि ये कौन सी ईद है और मुसलमान साल में कितनी ईद मनाते हैं ! तो इसका जवाब ये है कि ईद का अर्थ होता है ख़ुशी यानी ईद मिलाद-उन-नबी का मतलब है नबी के जन्म की ख़ुशी ! नबी यानी इस्लाम के आख़िरी पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद (570-632). हज़रत मोहम्मद का जन्म सऊदी अरब के शहर मक्का में साल 570 ईस्वी में इस्लामिक वार्षिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल की 12वीं तारीख़ को हुआ था ! इस्लामिक कैलेंडर लूनर नियम पर आधारित है इसलिए इस्लामिक तारीख़ और अंग्रेज़ी तारीख़ अलग-अलग होती है ! इस बार 12 रबी-उल-अव्वल 10 नवंबर को है इसलिए रविवार को ईद मिलाद-उन-नबी मनाया जा रहा है ! मुसलमानों का विश्वास है कि अल्लाह ने अलग-अलग समय पर दुनिया के हर हिस्से में अपना संदेश देने के लिए अपने दूत भेजे हैं जिन्हें नबी या पैग़म्बर (पैग़ाम यानी संदेश देने वाला) कहा जाता है ! हज़रत मोहम्मद अल्लाह के भेजे गए आख़िरी दूत हैं !

  • Related Posts

    आजादी का अमृत महोत्सव का सीधा प्रसारण 56 दुकान से….

    15 अगस्त 2022 को भारत अपनी आजादी का 75वीं वर्षगांठ (75th Independence Day) मनाएगा। इस अवसर पर भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के तहत हर…

    शिक्षा स्थान से जन्म स्थान तक KKC मैत्री क्लब की संगीतमय यात्रा

    KKC मैत्री क्लब द्वारा निरंतर चौथे वर्ष अपने क्लब के प्रेरणा स्त्रोत किशोर कुमार के जन्मदिन पर उनके जन्म स्थान खंडवा निजी बस से करीब 35 संगीतप्रेमियों को लेकर क्रिश्चियन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 1023 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1201 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1126 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1212 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1158 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1227 views
    भगवान के साथ रोटी