पत्रकार है…

तू जानती है न मां, तेरा बेटा पत्रकार है…
मां तू नाराज न होना इस दिवाली मैं नहीं आ पाउंगा
तेरी मिठाई मैं नहीं खा पाउंगा
दिवाली है तुझे खुश दिखना होगा
शुभ लाभ तुझे खुद लिखना होगा
तू जानती है यह पूरे देश का त्योहार है
और यह भी मां कि तेरा बेटा पत्रकार है
मैं जानता हुं पड़ोसी बच्चे पटाखे जलाते होंगे 
तोरन से अपना घर सजाते होंगे
तु मुझे बेतहाशा याद करती होगी 
मेरे आने की फरियाद करती होगी 
मैं जहां रहूं मेरे साथ तेरा प्यार है
तू जानती हैं ना मां तेरा बेटा पत्रकार है
भोली मां मैं जानता हूं तुझे मिठाईयों में फर्क नहीं आता है 
मोल भाव करने का तर्क नहीं आता है
बाजार भी तुम्हे लेकर कौन जाता होगा 
पूजा में दरवाजा तकने कौन आता होगा
तेरी सीख से हर घर मेरा परिवार है
तू समझती है ना मां तेरा बेटा पत्रकार है
मैं समझता हूं मां बुआ दीदी के घर प्रसाद कौन छोड़ेगा
अब कठोर नारियल घर में कौन तोड़ेगा
तू गर्व कर मां कि लोगों की दिवाली अपनी अबकी होगी 
तेरे बेटे के कलम की दिवाली सबकी होगी 
लोगों की खुशी में खुशी मेरे व्यवहार है
तू जानती है न मां
तेरा बेटा पत्रकार है


Author :– पत्रकार देवेश तिवारी, अमोरा

Related Posts

२०२३ की सबसे शानदार कविता

एक अकेला पार्थ खडा है भारत वर्ष बचाने को।सभी विपक्षी साथ खड़े हैं केवल उसे हराने को।।भ्रष्ट दुशासन सूर्पनखा ने माया जाल बिछाया है।भ्रष्टाचारी जितने कुनबे सबने हाथ मिलाया है।।समर…

रंग… अब बिदा भये

बासन्ती बयारों के संग आये रंग, फ़ागुण में छाए और जमकर बरसे अगले बरस फिर लौटकर आने का वादा कर छोड़ गए अपनी रंगत चौक-चौबारों, गली-मोहल्लों में छोड़ गए अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 1023 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1201 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1126 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1212 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1158 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1227 views
भगवान के साथ रोटी