माँ

संबंध नहीं हैं माँ केवल संपर्क नहीं है,
आदर्श है जीवन का केवल संबोधन नहीं है,
जन्‍मदात्री है वो मात्र इंसान नहीं है,
व्‍यक्तित्‍व बनाती है, केवल पहचान नहीं है,
ममता की प्रतिमा है केवल नारी का एक रूप नहीं है,
स्‍नेह की छाया है केवल कठोरता की धूप नहीं है,
हृदय है इसका प्रेम का सागर, जिसकी कोई थाह नहीं है,
आघातों से पीड़ित है फिर भी मुख पर आह नहीं है,
आघात जो मिले है अपनो से, सहने के अतिरिक्त राह नहीं है,
दंडित कrने की अधिकारी है, मात्र क्षमा का प्रवाह नहीं है,
कृतघ्न हैं वो जो माता को आहत करते हैं,
कर्तव्‍यों से मुँह मोड़ अधिकारों का दावा करते हैं,
संतान के रक्षण हेतु माता न जाने क्‍या क्‍या करती है,
पीड़ाओं को सहकर भी आँचल की छाया देती है,
कभी देवकी बनकर वो निरपराध ही दंड भोगती है,
कभी अग्नि में पश्चाताप की कैकयी सी बन जलती है |

Author: Govind Gupta (गोविंद गुप्ता)

  • Related Posts

    २०२३ की सबसे शानदार कविता

    एक अकेला पार्थ खडा है भारत वर्ष बचाने को।सभी विपक्षी साथ खड़े हैं केवल उसे हराने को।।भ्रष्ट दुशासन सूर्पनखा ने माया जाल बिछाया है।भ्रष्टाचारी जितने कुनबे सबने हाथ मिलाया है।।समर…

    रंग… अब बिदा भये

    बासन्ती बयारों के संग आये रंग, फ़ागुण में छाए और जमकर बरसे अगले बरस फिर लौटकर आने का वादा कर छोड़ गए अपनी रंगत चौक-चौबारों, गली-मोहल्लों में छोड़ गए अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 588 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 742 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 700 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 732 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 737 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 839 views
    भगवान के साथ रोटी