सन्देश प्रकृति का

तुम्हारी जिज्ञासा और मेरा कौतूहल
एक दिन पहुँचे क्षितिज के पास,
अठखेलियाँ करती परियाँ जहाँ
सतरंगे इन्द्रधनुष के साथ.
पुण्य आत्माएँ बसती वहाँ
शुभ्र बादलों के साथ .
सभी ग्रहों के प्राणी मिलकर
खूब रंग जमाते एक साथ .
चंदा तारे नाचते गाते
धूम मचाते मिल कर साथ.
सूरज देता उजला सन्देश
अपने उष्ण प्रेम के साथ.
सर्वत्र बसता है वहाँ
अटूट प्रेम का संसार .
तुम्हारी जिज्ञासा और मेरा कौतूहल
एक दिन पहुँचे क्षितिज के पास.
वापस आकर दोनों ने सोचा …..
सूरज, चंदा, तारे, बादल,
सब मिलकर हमको भी
देते प्रेम का सन्देश.
फिर क्यों न बसायें हम भी
इस धरती पर ऐसा ही संसार
प्रेम और घृणा दोनों मिल कर
जहाँ करे आपस में प्यार.

Author: शील निगम

 

  • Related Posts

    २०२३ की सबसे शानदार कविता

    एक अकेला पार्थ खडा है भारत वर्ष बचाने को।सभी विपक्षी साथ खड़े हैं केवल उसे हराने को।।भ्रष्ट दुशासन सूर्पनखा ने माया जाल बिछाया है।भ्रष्टाचारी जितने कुनबे सबने हाथ मिलाया है।।समर…

    रंग… अब बिदा भये

    बासन्ती बयारों के संग आये रंग, फ़ागुण में छाए और जमकर बरसे अगले बरस फिर लौटकर आने का वादा कर छोड़ गए अपनी रंगत चौक-चौबारों, गली-मोहल्लों में छोड़ गए अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 692 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 898 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 828 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 897 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 856 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 944 views
    भगवान के साथ रोटी