यादो की टीस

बातों बातों मे जब अक्सर, बात तुम्हारी आती है.
एक टीस सी दिल मे उठती है, जब याद तुम्हारी आती है.

पल पल इस पागल मन को, कितना मैं समझाता हूं.
उलझाकर इसको इधर उधर, कितना मैं बहलाता हूं.
सन्नाटे मे भी पर मुझको, आवाज तुम्हारी आती है.
एक टीस सी दिल मे उठती है, जब याद तुम्हारी आती है.

तुम क्यों चले गये हो, हर आंसू आंखो का कहता है.
सहम जाता हूं खुद से ही, जाने क्या डर रहता है.
सूनापन है और यहां की, हर चीज मुझे चिढाती है.
एक टीस सी दिल मे उठती है, जब याद तुम्हारी आती है.

जब तक तुम थे जीवन में, कितनी रौनक रहती थी.
मेरी खाली जेबो मे भी, दुनियाभर की दौलत रहती थी.
अब दुनियाभर की दौलत भी, खुशियों को तरसाती है.
एक टीस सी दिल मे उठती है, जब याद तुम्हारी आती है.

वश मे होता मेरे तो, पलकों मे छुपाकर रख लेता.
हर रंग खुशी का भरता लेकिन, दूर कभी न जाने देता.
पर नियती ही कुछ ऐसी है, जो हर ख्वाब को झुठलाती है.
एक टीस सी दिल मे उठती है, जब याद तुम्हारी आती है.

एक दूजे के सपने जब, एक दूजी आंखों मे रहते थे.
मेरे तन की रग रग मे बनकर, लहू तुम बहते थे.
पर आंसुओं की आंच मेरी अब, पत्थर भी पिघलाती है.
एक टीस सी दिल मे उठती है, जब याद तुम्हारी आती है.

जिस्म तेरा दूर सही पर, पास रूहानी साया है.
इस जीवन मे मैंने तुमको, खोकर ही तो पाया है.
बिना रुके ही बढते रहना, जिन्दगी यही सिखलाती है
एक टीस सी दिल मे उठती है, जब याद तुम्हारी आती है.
एक टीस सी दिल मे उठती है, जब याद तुम्हारी आती है.

Author: Atul Jain Surana

  • Related Posts

    २०२३ की सबसे शानदार कविता

    एक अकेला पार्थ खडा है भारत वर्ष बचाने को।सभी विपक्षी साथ खड़े हैं केवल उसे हराने को।।भ्रष्ट दुशासन सूर्पनखा ने माया जाल बिछाया है।भ्रष्टाचारी जितने कुनबे सबने हाथ मिलाया है।।समर…

    रंग… अब बिदा भये

    बासन्ती बयारों के संग आये रंग, फ़ागुण में छाए और जमकर बरसे अगले बरस फिर लौटकर आने का वादा कर छोड़ गए अपनी रंगत चौक-चौबारों, गली-मोहल्लों में छोड़ गए अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 834 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1033 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 963 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1027 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 983 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1071 views
    भगवान के साथ रोटी