भोले भंडारी

भोले आज द्वार तुम्हारे खड़ी , पूछ रही यह जनता सारी |
नेत्र तीसरा कब खोलोगे तुम , ओ जय जय भोले भंडारी ||

तुमने दिए वरदान सभी को , जो भी दर तेरे पहुँच गया |
अभयदान दिया उसी को , जिसने शिव तेरा नाम लिया ||
आज साध ली है क्यों चुप्पी , ज़रा बताओ तुम त्रिपुरारी |
नेत्र तीसरा कब खोलोगे तुम , ओ जय जय भोले भंडारी ||

सतयुग त्रेता द्वापर में हे भोले , तुमने बड़े-२ वरदान दिए |
जब आई कलयुग की बारी , तो क्योकर चुप्पी साध लिए ||
सारा जग छोड़ के प्रभु , भरोसा करे तुम पे जनता सारी |
नेत्र तीसरा कब खोलोगे तुम , ओ जय जय भोले भंडारी ||

सिर्फ तुम्ही तो हो भोले नाथ , तीनो लोको के अधिकारी |
इसी लिए तो टिकी हुयी है , प्रभु तुम पे ही नजरे सारी ||
‘श्याम’ कहे प्रभु कुछ तो बोलो , पूछ रही ये जनता सारी |
नेत्र तीसरा कब खोलोगे तुम , ओ जय जय भोले भंडारी ||
Author: श्याम (भक्ति सागर)

  • Related Posts

    २०२३ की सबसे शानदार कविता

    एक अकेला पार्थ खडा है भारत वर्ष बचाने को।सभी विपक्षी साथ खड़े हैं केवल उसे हराने को।।भ्रष्ट दुशासन सूर्पनखा ने माया जाल बिछाया है।भ्रष्टाचारी जितने कुनबे सबने हाथ मिलाया है।।समर…

    रंग… अब बिदा भये

    बासन्ती बयारों के संग आये रंग, फ़ागुण में छाए और जमकर बरसे अगले बरस फिर लौटकर आने का वादा कर छोड़ गए अपनी रंगत चौक-चौबारों, गली-मोहल्लों में छोड़ गए अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 690 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 896 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 827 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 893 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 855 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 940 views
    भगवान के साथ रोटी