अगले जनम मोह़े बिटिया ना देना

माँ बहुत दर्द सह कर … बहुत दर्द दे कर …
तुझसे कुछ कहकर में जा रही हूँ ….
आज मेरी विदाई में जब सखियाँ आयेगी …..
सफेद जोड़े में देख सिसक-सिसक मर जायेंगी ..
लड़की होने का ख़ुद पे फ़िर वो अफ़सोस जतायेंगी ….
माँ तू उनसे इतना कह देना दरिन्दों की दुनियाँ में सम्भल कर रहना …
माँ राखी पर जब भईया की कलाई सूनी रह जायेगी ….
याद मुझे कर-कर जब उनकी आँख भर जायेगी ….
तिलक माथे पर करने को माँ रूह मेरी भी मचल जायेगी ….
माँ तू भईया को रोने ना देना …..
मैं साथ हूँ हर पल उनसे कह देना …..
माँ पापा भी छुप-छुप बहुत रोयेंगें ….­
मैं कुछ न कर पाया ये कह कर खुदको कोसेंगें …
माँ दर्द उन्हें ये होने ना देना ..
इल्ज़ाम कोई लेने ना देना …
वो अभिमान है मेरा सम्मान हैं मेरा ..
तू उनसे इतना कह देना ..
माँ तेरे लिये अब क्या कहूँ ..
दर्द को तेरे शब्दों में कैसे बाँधूँ …
फिर से जीने का मौक़ा कैसे माँगूं …
माँ लोग तुझे सतायेंगें ….
मुझे आज़ादी देने का तुझपे इल्ज़ाम लगायेंगें ..
माँ सब सह लेना पर ये न कहना …..
“अगले जनम मोह़े बिटिया ना देना …

Related Posts

जब दिल ही टूट गया

मंत्री मंडल बनने से पहले की रात कई “माननीयों” पर भारी रही। जब तक नामों की पोटली नहीं खुली थी, उम्मीद ज़िंदा थी। तब नींद में गुनगुनाया करते थे, “शब-ए-इंतेज़ार”…

भगवान के साथ रोटी

एक 6 साल का छोटा सा बच्चा अक्सर भगवान से मिलने की जिद्द किया करता था। उसकी अभिलाषा थी, कि एक समय की रोटी वह भगवान के साथ खाए… एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 588 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 742 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 700 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 732 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 737 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 839 views
भगवान के साथ रोटी