WhatsApp के 2 नए फीचर्स

फेसबुक के हाथों 19 अरब डॉलर में बिकने के बाद WhatsApp ने ऐंड्रॉयड यूज़र के लिए 2 नए फीचर्स दिए हैं। ये फीचर्स यूज़र की प्राइवेसी के लिए बहुत जरूरी हैं।

पहला फीचर यह है कि अब ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन पर WhatsApp इस्तेमाल कर रहे लोग दूसरे यूज़र को दिखने वाली ‘लास्ट सीन’ नोटिफिकेशन छिपा सकते हैं यानी अब अगर यूज़र चाहे तो किसी को पता नहीं चलेगा कि उसने पिछली बार वॉट्सऐप कब खोला था। रिपोर्ट के मुताबिक यह फीचर WhatsApp के ऐंड्रॉयड ऐप में प्राइवेसी सेटिंग्स में मिलेगा। वैसे यह फीचर आईओएस यूज़र के लिए पहले से है।

यह फीचर अभी गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद ऐप के वर्ज़न में नहीं डाला गया है। अगर आप इस फीचर को तुरंत चाहते हैं, तो WhatsApp की वेबसाइट www.whatsapp.com/android/ से आपको apk फाइल डाउनलोड करके इंस्टॉल करनी होगी। इसके लिए आपका स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 2.1 या इससे ऊपर का होना चाहिए। यह भी ध्यान रखिएगा कि यह अभी ऐंड्रॉयड फोन्स के लिए है, टैबलट के लिए नहीं।

दूसरा फीचर यह है कि ऐंड्रॉयड फोन में WhatsApp यूज़र चाहें, तो अपनी प्रोफाइल पिक्चर और स्टेटस कुछ दोस्तों, अजनबियों या हर किसी से छिपा सकते हैं। नया प्राइवेसी टैब ऐप के नए वर्ज़न में अकाउंट सेटिंग के अंदर दिखेगा।

  • Related Posts

    अब मुफ्त में नहीं होगा पैन-आधार लिंक

    पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की समय सिमा को टैक्स डिपार्टमेंट ने एक साल के लिए आगे बड़ा दिया है। परन्तु इनको आपस में लिंक करने की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 885 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1070 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1003 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1084 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1035 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1108 views
    भगवान के साथ रोटी