” थिरकन ” की प्रस्तुति देख लोगों की आँखे हुई नम

इंदौर [ IDS ] तरुण बरोड़ डांस स्टूडियो द्वारा सोमवार को रविन्द्र नाट्यगृह में एनुअल इवेंट ” थिरकन ” आयोजित किया गया । इसमें 4 साल से 60 साल तक के स्टूडेंटस् ने 17 परफार्मेंस के जरिये धूम मचाई। क्लासिकल से लेकर यहाँ वेस्टर्न के हिपहॉप, कंटेम्परेरी, सालसा, जैज, टैब जैसे सभी परफार्मेंस देखने मिले। इस इवेंट में ख़ास बात यह थी कि नारी समाज के लिए देश में चल रही समास्याओं को थिरकन के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के साथ एक्ट कर समाज के लिए मैसेज दिया।

मेरे सम्मान को रौंदकर, मुझे बंधन में बांधकर मेरे वजूद को नष्ट कर, खुद पर अभिमान करना , कैसा इन्साफ है ?जो आज मेरे साथ हुआ क्या उसकी जिम्मेदार मैं हूँ । मेरी मासूमियत मेरी सच्चाई पर पर्दा डाल मुझे बेशर्म कहा गया, क्या इस घिनौने जुर्म की गुनाहगार मैं हूँ ।

बस करो अब बहुत हुआ। सवाल बहुत है लेकिन जवाब बस एक बदलाव। मानसिकता में बदलाव, पर डर है कहीं इंसानियत को झुका कर ये हंसती हुई हैवानियत मेरे लिए अभिशाप न बन जाए। समाज को बदलाव की जरुरत है, सोंच बदलेगी समाज बदलेगा। नारी सम्मान की हकदार है, अपमान की नहीं।

गर्ल्स चाइल्ड के साथ दिल्ली गैंग रैप पर दिए गए इस मैसेज ने सभी की आँखे नाम कर दी। साथ ही डांस की एक और प्रस्तुति बेटियों को मार देने पर आधारित प्रस्तुत की गई जिसे हाल में बैठे लोगों ने काफी सराहा। गणेश वंदना के साथ शुरू हुए थिरकन के 4 घंटे के सफ़र में कत्थक , हिप-हॉप, वॉलीवुड,  जैज, क्रमपिंग, जैसी प्रस्तुतियां का बेहतरीन परफार्मेंस दिखाई दिया । इस कार्यक्रम के कोरियोग्राफर आनर तरुण बरौड़ का उद्देश्य नॉन डांसर स्टूडेंटों को स्टेज प्रोवाइड करवाना है।

Related Posts

इंदौर में अनंत चतुर्दशी चल समारोह पर निकलने वाली झांकियों के क्रम निर्धारित

इंदौर । इंदौर की गौरवशाली परम्परा अनुसार दो वर्ष के अंतराल के बाद इस वर्ष अनंत चतुर्दशी पर झांकियां निकाली जाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा अनंत चतुर्दशी चल समारोह-2022 में निकलने…

मालवा उत्सव 25 मई से लालबाग पर

@ इंदौर गौरव दिवस के तहत होगे आयोजन@ जनजातीय नृत्य और लोक कला को समर्पित होगा यह उत्सव@ देश भर से जुटेगे लोक कलाकार व शिल्पकार@ अंतर्राष्ट्रीय शिल्पकार  भी होंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 975 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1142 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1071 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1155 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1107 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1183 views
भगवान के साथ रोटी