प्रशिक्षण प्रभारी नियुक्त

शिवपुरी (IDS-PRO) नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2014 के अंतर्गत मतदान दल में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी का प्रशिक्षण 13 नवम्बर को संबंधित तहसील मुख्यालयों पर आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए आवश्यक सामग्री (प्रारूप, लिफाफे, एड्रेस टेग, ग्रीन पेपर सील, कार्ड, सील-चपड़ी, सुई, माचिस आदि) तथा पीठासीन अधिकारियों की पुस्तिकाएं उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रशिक्षण प्रभारी नियुक्त किए गए है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी प्रशिक्षण जिला पंचायत शिवपुरी श्री डी.के.मौर्य ने बताया कि नगर पालिका शिवपुरी के लिए प्रशिक्षण प्रभारी श्री सत्यमूर्ति पाण्डे एवं श्री शिवराम रघुवंशी को बनाया गया है। नगर परिषद बैराड़ (पोहरी) के लिए प्रशिक्षण प्रभारी डाॅ.अजय उपाध्याय एवं श्री राजेन्द्र श्रीवास्तव, नगर परिषद कोलारस के लिए प्रशिक्षण प्रभारी श्रीमती रागिनी त्रिवेदी एवं श्री दिनेश जौहरी, नगर परिषद करैरा के लिए प्रशिक्षण प्रभारी श्री इकबाल कुर्रेशी एवं श्री एस.एन.वर्मा, नगर परिषद बदरवास के लिए प्रशिक्षण प्रभारी श्रीमती सीमा उपाध्याय एवं श्री केदारलाल गुप्ता, नगर परिषद पिछोर के लिए प्रशिक्षण प्रभारी डाॅ.सुरेश शर्मा एवं श्री रामेन्द्र शर्मा तथा नगर परिषद खनियांधाना के लिए प्रशिक्षण प्रभारी श्री अजय परिहार तथा श्री आशीष शर्मा को बनाया गया है।
  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 842 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1041 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 972 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1039 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 991 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1078 views
    भगवान के साथ रोटी