59 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत

शिवपुरी (IDS-PRO) नगरीय निकायों में अध्यक्ष एवं पार्षद पद हेतु नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के चैथे दिन जिले की नगरीय निकायों में कुल 59 नाम निर्देशन पत्र संबंधित रिटर्निंग आफिसर एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर के समक्ष प्रस्तुत किए गए। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु सात नामांकन और वार्ड पार्षद हेतु 52 नामांकन पत्र शामिल है।

उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल.प्रजापति ने बताया कि नगर पालिका परिषद शिवपुरी के अध्यक्ष पद हेतु रिटर्निंग आफिसर एवं जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे के समक्ष चार, विभिन्न वार्डों में वार्ड पार्षद हेतु सहायक रिटर्निंग आफिसर के समक्ष 20 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए। जबकि जिले की नगर परिषद करैरा में रिटर्निंग आफिसर श्री ए.के.चांदिल के समक्ष अध्यक्ष पद हेतु दो, वार्ड पार्षद हेतु 10 नामांकन पत्र उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत किए गए।
नगर परिषद पिछोर में रिटर्निंग आफिसर श्री अश्विनी रावत के समक्ष अध्यक्ष पद हेतु एक एवं वार्ड पार्षद हेतु चार नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए। नगर परिषद कोलारस वार्ड पार्षद हेतु 16 नामांकन पत्र, नगर परिषद खनियांधाना में पार्षद पद हेतु एक, नगर परिषद बदरवास में वार्ड पाषद हेतु एक नामांकन पत्र प्रस्तुत हुआ।
जिले में अभी तक नगरीय निकायों निर्वाचन में अध्यक्ष पद हेतु 7 और वार्ड पार्षद हेतु 55 नामांकन पत्र प्रस्तुत हो चुके है।
नाम निर्देशन पत्र 12 नवम्बर अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त किये जाएगे, 13 नवम्बर को नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा (जांच) होगी, 15 नवम्बर को उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी पश्चात चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन कर अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी, 28 नवम्बर को प्रथम चरण का मतदान प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और 4 दिसम्बर को मतगणना उपरांत निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी। जबकि द्वितीय चरण के रूप में दो दिसम्बर को मतदान प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और 6 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना उपरांत निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी।
  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 914 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1088 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1020 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1105 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1061 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1130 views
    भगवान के साथ रोटी