‘आंगनवाड़ी चलो अभियान’ एवं ‘बाल स्वच्छता’ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

शिवपुरी (IDS-PRO) परियोजना अधिकारी नरवर श्री सत्यपाल शेखरन द्वारा बताया गया कि आंगनवाड़ी चलो अभियान एवं बाल स्वच्छता कार्यक्रम 1 से 19 नवम्बर तक प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र पर आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में एकीकृत बाल विकास परियोजना के द्वारा नरवर नगर में आंगनवाड़ी चलो अभियान के अंतर्गत एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली को जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा रावत एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मीरा जाटव द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
परियोजना अधिकारी श्री शेखरन ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति के लिए प्रयास किए जाएंगे तथा आंगनवाडि़यों की सेवाओं को सुद्रढ़ बनाने में मदद मिलेगी। यह रैली श्रीमती ऊषा नीलिमा केरकेटा सेक्टर पर्यवेक्षक नरवर के नेतृत्व में प्रारंभ होकर समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों पर होती हुई गांधी जी की प्रतिमा मुख्य बाजार नरवर पर संपन्न हुई। उक्त रैली में श्रीमती अर्चना महाजन एवं नेहा दीक्षित पर्यवेक्षक की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त कार्यक्रमों पर समस्त सेक्टर पर्यवेक्षक सतत् निगरानी रखेंगे तथा प्रत्येक दिन के कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 953 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1118 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1047 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1134 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1089 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1157 views
भगवान के साथ रोटी