जिला पंचायत एवं जनपद पंचायतों में आरक्षण की कार्यवाही पूर्ण

शिवपुरी (IDS-PRO) त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन हेतु जिला पंचायत शिवपुरी के सदस्यों के लिए वार्डों, जिले में स्थित आठ जनपद पंचायतों और जनपद पंचायतों के सदस्यों के वार्डों के आरक्षण की कार्यवाही जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने लाट डालकर जनसाधारण एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थित में आज मानस भवन शिवपुरी में संपन्न की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दिनेश कुमार मौर्य, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एन.एस.नरवरिया सहित जिले के सभी अनुभागों के अनुविभागीय दण्डाधिकारी तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थित थे।
कोलारस, बदरवास, करैरा एवं खनियांधाना जनपद पंचायत महिला वर्ग के लिए आरक्षित
त्रिस्तरीय पंचायतों के तहत जिले में स्थित आठ जनपद पंचायतों में से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं के लिए आरक्षण की कार्यवाही लाट डालकर की गई। जिसमें जनपद पंचायत शिवपुरी (अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए), पोहरी (अनारक्षित), कोलारस (अनुसूचित जाति महिला), बदरवास (अनारक्षित महिला), करैरा (अनुसूचित जनजाति महिला), नरवर (अनुसूचित जाति), पिछोर (अनारक्षित) और जिले की खनियांधाना जनपद पंचायत (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला) के लिए आरक्षित हुई।
जिला पंचायत के 23 वार्डों में आरक्षण की स्थिति इस प्रकार रही- अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित वार्डों में वार्ड क्रमांक-5 एवं 8, जबकि महिला वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक- 11 एवं वार्ड क्रमांक- 22 आरक्षित हुई। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक-4 एवं 13, जबकि महिला वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक-3 और वार्ड क्रमांक-19 आरक्षित हुई। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक-2, वार्ड क्रमांक-14 और वार्ड क्रमांक-16, जबकि महिला वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक-10, वार्ड क्रमांक- 15 और वार्ड क्रमांक- 20 आरक्षित हुई। अनारक्षित वर्ग में- वार्ड क्रमांक-07, वार्ड क्रमांक-12, वार्ड क्रमांक-17, वार्ड क्रमांक-21 एवं वार्ड क्रमांक-23, जबकि महिला वर्ग के लिए वार्ड क्रमांक-09, वार्ड क्रमांक-12, वार्ड क्रमांक-01, वार्ड क्रमांक-06 और वार्ड क्रमांक-18 आरक्षित हुई।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 953 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1117 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1047 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1134 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1089 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1157 views
भगवान के साथ रोटी