एक्जिट पोल के परिणाम आधा घंटा बाद प्रसारित होंगे

शिवपुरी (IDS-PRO) सभी नगरीय निकायों के निर्वाचन के संबंध में किसी भी समय संचालित ओपिनियन पोल के परिणाम मतदान क्षेत्रों के दोनों चरणों के निर्वाचन के लिए मतदान 28 नवम्बर 2014 को दृष्टिगत रखते हुए प्रिंट या इलेक्ट्रानिक मीडिया में 26 नवम्बर को शाम 05 बजे के पश्चात प्रकाशित या प्रसारित नहीं किए जाएंगे। दोनों चरणों के किसी भी एक्जिट पोल के परिणाम अंतिम चरण (द्वितीय) के निर्वाचन 02 दिसम्बर को शाम 05.30 बजे मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय के आधा घण्टे बाद ही प्रकाशित या प्रसारित किए जाएंगे।

मध्यप्रदेश स्थानीय प्राधिकरण (निर्वाचन अपराध) अधिनियम के तहत किसी निर्वाचन के लिए मतदान की समाप्ति के लिए निर्धारित किए गए समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घण्टों की कालावधि के दौरान चलचित्र, इलेक्ट्रानिक या प्रिंट मीडिया या किसी अन्य साधन से जनता के समक्ष किसी निर्वाचन संबंधी बात का प्रदर्शन वर्जित किया गया है। ओपिनियन पोल के परिणाम भी निर्वाचन से संबंधित होने के कारण उक्त अवधि के भीतर ऐसे पोल के परिणाम प्रकाशित या प्रसारित नहीं किए जा सकते।

एक्जिट पोल निर्वाचन मंे मतदान करने वाले मतदाताओं से संपर्क कर तैयार किया जाता है। इसलिए इसके परिणाम मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित किए गए समय के पश्चात ही प्रकाशित या प्रसारित किए जा सकते हैं। साथ ही एक से अधिक चरणों में निर्वाचन होने पर अंतिम चरण के निर्वाचन के बाद ही एक्जिट पोल के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 681 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 879 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 818 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 875 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 845 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 932 views
    भगवान के साथ रोटी