यह मेरा पहला सार्क शिखर सम्‍मेलन है – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी

नेपाल की यात्रा पर जाने से पहले प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा की मैं नेपाल सरकार द्वारा काठमांडू में 26 से 27 नवम्‍बर 2014 तक आयोजित किए जा रहे 18 वें सार्क शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए आज नेपाल रवाना हो रहा हूं। हालांकि यह मेरा पहला सार्क शिखर सम्‍मेलन है, लेकिन गत छह माह के दौरान मैंने सार्क देशों के नेताओं के साथ विस्‍तृत बातचीत की है, जिसकी शुरूआत मेरे शपथग्रहण समारोह में इनकी गौरवमयी उपस्थिति से हो गई है। अपने पड़ोसियों के साथ मैत्रीपूर्ण सम्‍बंधों को विकसित करना मेरी सरकार की उच्‍च प्राथमिकता है।

18वां सार्क शिखर सम्‍मेलन ‘शांति और समृद्धि के लिए मजबूत क्षेत्रीय एकीकरण’ के विषय पर आयोजित किया जा रहा है। भारत ने हमेशा से दक्षिणी एशिया क्षेत्र में सामाजिक आर्थिक विकास के लिए सभी स्‍तरों पर हमेशा से घनिष्‍ठ क्षेत्रीय एकीकरण की महत्‍ता पर जोर दिया है। हमने इस सम्‍बंध में द्विपक्षीय, उपक्षेत्रीय और क्षेत्रीय स्‍तर पर कई कदम उठाए हैं इन्‍हें आगे भी हम जारी रखेंगे। मैं आशा व्‍यक्‍त करता हूं कि शिखर सम्‍मेलन से ठोस परिणाम सामने आएंगे जिसमें विशेष तौर पर संपर्क बढ़ाने के लिए विभिन्‍न कदमों पर लम्‍बे समय से चल रहा विचार-विमर्श शामिल है।

मैं सार्क शिखर सम्‍मेलन के दौरान अन्‍य दक्षिण एशियाई देशों के प्रमुखों से द्विपक्षीय बातचीत की आशा व्‍यक्‍त करता हूं। गत चार माह के दौरान यह मेरी दूसरी नेपाल यात्रा है जो नेपाल के साथ हमारे अनूठे और विशेष सम्‍बंधों की महत्‍ता को दर्शाती है। अगस्‍त 2014 की मेरी नेपाल यात्रा के दौरान लिए गए निर्णयों को लागू करने में महत्‍वपूर्ण प्रगति हुई है। मैं नेपाल के प्रधानमंत्री श्री सुशील कोइराला और अन्‍य नेताओं के साथ अपने सम्‍बंधों में हुई प्रगति की समीक्षा करने की प्रतीक्षा कर रहा हूं। हमें यह भी आशा है कि संपर्क और सहयोग के विकास में कुछ महत्‍वपूर्ण समझौतों को अंतिम रूप दिया जा सकेगा।

  • Related Posts

    क्या कालर पकड़ कर हिला कर धक्का देकर लाइसेंस मांगने का तरीका उचित हैं….?

    दमोह । जी हाँ लाइसेंस मांगने का तरीका कालर पकड़ कर हिला कर धक्का देकर ऐसे मांगा जाता है लाइसेंस यह तरीका का दमोह यातायात थाना में पदस्थ एस. आई.…

    हमें गर्व है कि कोरोना वायरस की आयुर्वेदिक दवाई को हमने तैयार कर लि – योग गुरु रामदेव

    “विश्व व्यापी महामारी में आशा की जगी किरण” पतंजलि ने बना ली कोरोना पर दवाई, सात दिन बाद सभी पतंजलि स्टोर पर होगी उपलब्ध। नई दिल्ली । विश्व व्यापी कोरोना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 681 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 879 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 818 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 875 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 845 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 932 views
    भगवान के साथ रोटी