महिलाओं को इंटरनेट का प्रशिक्षण

इंदौर (IDS-PRO) ई-शक्ति परियोजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश सूचना प्रौद्योगिकी विभाग तथा गुगल इण्डिया के माध्यम से 11 हजार महिलाओं को इंटरनेट के उपयोग और उसकी महत्ता के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिये 20 स्थानों पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे। इस सिलसिले में आज कलेक्टर कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 100 महिलाओं को इंटरनेट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।

इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और एडीएम श्री सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि महिलाओं को इंटरनेट के संबंध में जागरूकता लाने के लिये यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम स्कूलों में भी आयोजित किये जायेंगे। प्रयास यह है कि सभी महिलाएं इंटरनेट की उपयोगिता और उसकी महत्ता को समझे। कम्प्यूटर फ्रैण्डली बने। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं को बताया गया कि वर्तमान समय में इंटरनेट अत्यंत जरूरी है। इसके लिये अंग्रेजी आना ही जरूरी नहीं है, इंटरनेट में हिंदी की सुविधा भी है। इंटरनेट के माध्यम से हम मनचाही जानकारी सहजता से प्राप्त कर सकते हैं। जीवन का कोई भी क्षेत्र हो उसमें इंटरनेट की महत्ता है। इंटरनेट का उपयोग कर ज्ञानवर्धन आसानी से किया जा सकता है। हर तरह की जानकारी इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध है। श्री कोचर ने बताया कि आगामी 08 दिसम्बर तक जिले में विभिन्न स्थानों पर इस तरह के शिविर लगाये जायेंगे।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 877 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1066 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1001 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1074 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1029 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1100 views
भगवान के साथ रोटी