वह नन्हा पंछी

बूढ़े पेड़ के पास का पोखर
सूखा था कल तक ,
रात के सन्नाटे में
सुनकर पुकार दर्द से विव्हल पंछी की
चाँद के आँसू बहे जब ओस बनकर
सुबह देखा तो
पोखर लबालब भरा हुआ था पानी से.
ओट में सूखे पत्तों की
तिनकों से बने एक जर्जर-से घोंसले में
ठिठुरता हुआ ठण्ड से
बैठा था कातर-सा वह नन्हा पंछी,
गए थे पिता उसके
लाने उसके लिए कुछ खाने को ….
लौटे नहीं थे वह भी दो दिनों से.
कुछ दिन पहले ही माँ उसकी
बेबसी में बन गई थी
किसी क्रूर बहेलिए का शिकार.,
नैराश्य-अन्धकार में
था अकेला-सा वह
भूख से सिसकती रात
असहाय-सा अकेला पेड़ …
नहीं कोई आसपास
था दूर-दूर तक नीरव सन्नाटा.
देख रहा था टकटकी लगाए
दूर-दूर तक वह पंछी नन्हा-सा
अकस्मात आ जाने वाले
अपने किसी आत्मीय की प्रतीक्षा में……. !

Author: Dr. Surendra Yadav ( डॉ. सुरेन्द्र यादव )

  • Related Posts

    २०२३ की सबसे शानदार कविता

    एक अकेला पार्थ खडा है भारत वर्ष बचाने को।सभी विपक्षी साथ खड़े हैं केवल उसे हराने को।।भ्रष्ट दुशासन सूर्पनखा ने माया जाल बिछाया है।भ्रष्टाचारी जितने कुनबे सबने हाथ मिलाया है।।समर…

    रंग… अब बिदा भये

    बासन्ती बयारों के संग आये रंग, फ़ागुण में छाए और जमकर बरसे अगले बरस फिर लौटकर आने का वादा कर छोड़ गए अपनी रंगत चौक-चौबारों, गली-मोहल्लों में छोड़ गए अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 681 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 879 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 818 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 874 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 845 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 932 views
    भगवान के साथ रोटी