नेशनल लोक अदालत में प्रिलिटीगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा

शिवपुरी (IDS-PRO) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई-दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिला एवं तहसील मुख्यालय पर नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 दिसम्बर 2014 (शनिवार) को किया जाएगा। इस लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों के साथ-साथ ऐसे विवाद जिनके संबंध में कहीं किसी न्यायालय में मामला पेश नहीं है अर्थात प्रिलिटीगेशन प्रकरण का निराकरण किया जाएगा।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अंजुली पालो के निर्देशानुसार जिला न्यायालय शिवपुरी एवं तहसील न्यायालय करैरा, पिछोर, कोलारस, पोहरी एवं खनियांधाना के साथ-साथ शासकीय विभागों में अधिक से अधिक संख्या में प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। इस उद्देश्य से न्यायिक खण्डपीठों के अतिरिक्त शासकीय विभागों की लोक अदालत खण्डपीठों का गठन किया गया है। नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला न्यायालय एवं तहसील न्यायालयों की कुल 22 खण्डपीठों का गठन किया गया है। उपभोक्ता फोरम शिवपुरी की पीठ का गठन करते हुए इसमें भी प्रकरणों को निराकरण किया जाएगा। विभिन्न शासकीय विभागों की कुल 49 खण्डपीठो का गठन किया गया है। जो भी पक्षकार अपना प्रकरण राजीनामा के आधार पर निराकृत कराने के इच्छुक हो, वह संबंधित जिला न्यायालय, तहसील न्यायालय, उपभोक्ता फोरम या शासन के विभाग अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इन लोक अदालत में विभिन्न बैंकों द्वारा उनके ऋण बसूली प्रकरणों में नियमानुसार विशेष छूट का लाभ दिया जा रहा है अतः लोक अदालत का लाभ लेते हुए पक्षकार अपने-अपने बैंक में संपर्क करते हुए छूट का लाभ प्राप्त कर सकते है। नेशनल लोक अदालत में नगर पालिका द्वारा विभिन्न कर बसूली प्रकरणों में छूट का लाभ प्रदान किया जा रहा है। पक्षकारगणों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में न्यायालय एवं संबंधित विभाग में संपर्क करते हुए नेशनल लोक अदालत के माध्यम से अपने प्रकरण का निराकरण अवश्य करावे।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 914 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1088 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1020 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1105 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1061 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1130 views
    भगवान के साथ रोटी