आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं अन्य के विरूद्ध कार्यवाही

शिवपुरी (IDS-PRO) एकीकृत बाल विकास परियोजना नरवर में पोषण आहार के दो बैगों की अनियमितता पाए जाने पर 11 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और 20 स्वसहायता समूहों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। एकीकृत बाल विकास परियोजना नरवर के परियोजना अधिकारी ने श्री सत्यपाल शेखरन बताया कि वार्ड क्रमांक-2 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती पार्वती कुशवाह को पद से पृथक करने और इसी वार्ड की आंगनवाड़ी सहायिका श्रीमती मंती कुशवाह को अपने दायित्वों का सही रूप से निर्वहन न करने तथा लगातार कार्य पर अनुपस्थित रहने के कारण सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की गई है।

परियोजना अधिकारी श्री सत्यपाल शेखरन ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी करैरा की अध्यक्षता में खण्डस्तरीय समिति द्वारा ग्राम चकरामपुर एवं फुर्तला के स्व सहायता समूहों का अनुबंध निरस्त कर दिया गया है तथा 18 स्व सहायता समूहों की सांझा चूल्हा के तहत नियमित पोषण आहार प्रदाय न करने पर 15 दिवस की राशि काटी गई है।
इसके साथ ही चार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संगीता शर्मा राजपुर, अहिल्या बाई दावरभाट एवं ममता कुशवाह वार्ड क्रमांक-1 नरवर, विमलेश रावत सड़ का कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर एक माह की राशि राजसात करने के आदेश जारी किए गए हैं तथा आंगनवाड़ी केन्द्र नंदपुर श्रीमती राजाबेटी, नयागांव रजनी राजपूत, वार्ड क्रमांक-7 नरवर हेमलता वर्मा, कुसुमलता, पारागढ़ प्रीती रावत, वार्ड क्रमांक-9 नरवर अफरोज खांन आदि को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

परियोजना अधिकारी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं और स्वसहायता समूहों को निर्देश दिए है कि लापरवाही बरतने एवं अपने कार्य में रूचि न लेने पर संबंधित के विरूद्ध भी कढ़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 953 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1118 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1047 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1134 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1089 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1157 views
भगवान के साथ रोटी