जिला पंचायत सदस्य हेतु एक उम्मीदवार ने भरा पर्चा

शिवपुरी (IDS-PRO) त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के तहत प्रथम चरण के दौरान नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के तीसरे दिन जिला पंचायत सदस्य हेतु बदरवास विकासखण्ड के वार्ड क्रमांक-21 से नेहा पत्नि अवधेश बोहरे द्वारा अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया गया। जबकि बदरवास विकासखण्ड के वार्ड क्रमांक-19 एवं 20 और खनियांधाना विकासखण्ड के वार्ड क्रमांक 16, 17 एवं 18 में किसी भी उम्मीदवार द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया है।

विकासखण्ड बदरवास में जनपद सदस्य हेतु 4 नाम निर्देशन पत्र एवं सरपंच के लिए 28 पर्चे दाखिल किए गए है। जिसमें जनपद सदस्य के लिए- वार्ड क्रमांक-9 से पंकज कुमार जैन, वार्ड क्रमांक-12 से श्रीमती सरोज बाई, वार्ड क्रमांक-17 से श्रीमती चंद्रकला यादव, वार्ड क्रमांक-22 से श्रीमती हेमलता दांगी ने अपना पर्चा दाखिल किया है।

विकासखण्ड खनियांधाना में जनपद सदस्य के लिए 3, सरपंच के लिए 16 एवं पंच के लिए 19 पर्चे दाखिल किए गए है। जिसमें जनपद सदस्य के लिए- वार्ड क्रमांक-15 से अनीता बाई अहिरवार, वार्ड क्रमांक-08 से राजवती अहिरवार, वार्ड क्रमांक-08 से कमलेश लोधी ने अपना पर्चा दाखिल किया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में खनियांधाना जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 16 रामदास पुत्र बृजलाल ने और वार्ड क्रमांक-17 में हेमा पति जगराम यादव ने अपने-अपने नाम निर्देश पत्र प्रस्तुत किए।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 914 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1088 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1020 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1105 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1061 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1130 views
भगवान के साथ रोटी