मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण 2 जनवरी को

शिवपुरी (IDS-PRO) त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 हेतु मतदान दलों का प्रथम प्रशिक्षण 2 जनवरी 2015 को दो पालियों प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक एवं दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक विकासखण्ड स्तर पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें कुल 66 मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 9 हजार 40 मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण लेंगे।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी प्रशिक्षण श्री डी.के.मौर्य ने बताया कि संबंधित तहसीलदार एवं रिटर्निंग आफिसर प्रशिक्षण स्तर पर आवश्यक बैठक, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, प्रोजेक्टर व्यवस्था, ई.व्ही.एम. मशीन आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराते हुए प्रशिक्षण संपन्न कराएं। उन्होंने बताया कि मतदान दलों का प्रशिक्षण जनपद पंचायत शिवपुरी में शासकीय स्नातकोत्तार माधवराव सिंधिया महाविद्यालय शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा। जिसमें 10 मास्टर ट्रेनर्स की सहायता से कुल 1200 मतदानकर्मी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। जबकि जनपद पंचायत बदरवास में शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि.बदरवास में, जनपद पंचायत नरवर मंे शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि.नरवर, जनपद पंचायत पिछोर में शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि.पिछोर, जनपद पंचायत पोहरी मंे शा.उत्कृष्ट.उ.मा.वि.पोहरी, जनपद पंचायत खनियांधाना में शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि.खनियांधाना, जनपद पंचायत कोलारस में शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल मानीपुरा कोलारस, जनपद पंचायत करैरा में शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि.करैरा में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 914 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1088 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1020 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1105 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1061 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1130 views
    भगवान के साथ रोटी