खाद्यान्न सामग्री का वितरण 7 एवं 8 जनवरी को

शिवपुरी (IDS-PRO) राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जिले की प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान पर 7 एवं 8 जनवरी 2015 को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया जाएगा।

कलेक्टर श्री राजीव दुबे द्वारा खाद्यान्न का वितरण निर्धारित मात्रा में किए जाने हेतु प्रत्येक उचित मूल्य की दुकान पर नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए है, जो अपनी निगरानी में खाद्यान्न का वितरण कराएंगे। पात्र उपभोक्ता निर्धारित मात्रा में उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न प्राप्त कर सकते है।

जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार माह जनवरी 2015 में ए.ए.वाय.कार्डधारी प्रति परिवार को 30 किलोग्राम गेहूं, 05 किलोग्राम चावल, 01 किलोग्राम शक्कर एवं 01 किलोग्राम नमक तथा प्राथमिक परिवारों को प्रति सदस्य 4 किलोग्राम गेहूं, 01 किलोग्राम चावल, 01 किलोग्राम शक्कर एवं 01 किलोग्राम नमक का वितरण कराया जाएगा। साथ ही समस्त उचित मूल्य दुकान विके्रता पात्र हितग्राहियों को राशन उपलब्ध कराने तक उचित मूल्य दुकान को खुला रखकर वितरण सुनिश्चित कराये।

केरोसिन का वितरण 25 से 30 जनवरी तक किया जाएगा
कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने निर्देश दिए है कि माह जनवरी 2015 में केरोसिन 25 से 30 जनवरी 2015 तक पात्र उपभोक्ताओं को वितरित किया जाए। जनवरी माह में ए.ए.वाय. परिवारों को 5 लीटर तथा प्राथमिकता परिवारों को 4 लीटर केरोसिन का वितरण किया जाए। समस्त पात्र उपभोक्ताओं से अपील है कि वह संबंधित उचित मूल्य दुकान पर जाकर निर्धारित मात्रा में केरासिन प्राप्त करें।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 802 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 999 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 929 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 994 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 953 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1042 views
भगवान के साथ रोटी