मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पहले शराब विक्रय बंद

शिवपुरी (IDS-PRO) त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव 2014-15 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर श्री राजीव दुबे द्वारा जिले की पंचायत सीमा परिधि में आने वाली समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों को मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मदिरा का क्रय एवं विक्रय भी पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।

जारी आदेश में पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में 13 जनवरी को विकासखण्ड खनियांधाना एवं बदरवास में होने वाले मतदान को दृष्टिगत रखते हुए 11 जनवरी को दोपहर तीन बजे से 13 जनवरी को मतदान समाप्ति तक मदिरा दुकानें बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इसी प्रकार द्वितीय चरण में 31 जनवरी को विकासखण्ड पिछोर, नरवर एवं कोलारस में होने वाले मतदान को दृष्टिगत रखते हुए 29 जनवरी 2015 को दोपहर 03 बजे से 31 जनवरी को मतदान समाप्ति तक मदिरा दुकानें बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। पंचायत चुनाव के तृतीय चरण 19 फरवरी को विकासखण्ड पोहरी, करैरा एवं शिवपुरी में होने वाले मतदान को दृष्टिगत रखते हुए 17 फरवरी को दोपहर 03 बजे से 19 फरवरी को मतदान समाप्ति तक मदिरा दुकानें बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 803 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 999 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 929 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 994 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 953 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1042 views
    भगवान के साथ रोटी