पंच एवं सरपंच पद हेतु मतगणना संपन्न हुई

शिवपुरी (IDS-PRO) त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के तहत प्रथम चरण में 13 जनवरी 2015 को जिले की खनियांधाना और बदरवास जनपद पंचायतों में पंच एवं सरपंच पद हेतु डाले गए मतों की मतगणना आज संबंधित जनपद पंचायत मुख्यालय पर संपन्न हुई। खनियांधाना जनपद पंचायत की तीन चरणों में जबकि बदरवास जनपद पंचायत में दो चरणों में मतगणना हुई। मतगणना के दौरान निर्वाचन प्रेक्षक श्री वी.के.शर्मा, अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के.मौर्य, अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) कोलारस श्री वी.पी.माथुर, अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) पिछोर श्री अश्विनी रावत, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री आर्य, रिटर्निंग आफिसर श्री ए.के.वाजपेई, श्री जे.पी.गुप्ता सहित उम्मीदवार, मतगणना अभिकर्ता आदि उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय जबलपुर के निर्देश के परिपालन में प्रथम चरण में जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य के लिए ई.व्ही.एम. मशीन से किए गए मतदान की मतगणना आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 953 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1118 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1047 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1134 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1089 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1157 views
    भगवान के साथ रोटी