चालक एवं परिचालक समग्र पोर्टल पर अपना पंजीयन कराएं

शिवपुरी (IDS-PRO)  राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ लेने हेतु जिले के सभी वाहन चालक एवं परिचालक समग्र पोर्टल पर अपना पंजीयन कराएं।

जिला परिवहन अधिकारी शिवपुरी ने जिले के चालक एवं परिचालक से आग्रह किया है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ लेने हेतु समग्र पोर्टल पर अपना पंजीयन कराएं। पंजीयन कराने के इच्छुक चालक एवं परिचालक निर्धारित प्रारूप में अपने आवेदन पत्र के साथ स्वयं के दो नवीनतम पासपोर्ट साइज छायाचित्र, पता हेतु आधारकार्ड एवं मतदाता पहचान पत्र की छायाप्रति और व्यवसायिक लायसेंस की छायाप्रति तथा समग्र आई.डी. के साथ उक्त दस्तावेजों की मूल छायाप्रति के साथ जिला परिवहन कार्यालय शिवपुरी में जमा कराएं। चालक एवं परिचालकों को समग्र आई.डी. नंबर हेतु शहरी क्षेत्र के लिए संबंधित नगर निकाय से जबकि ग्रामीण क्षेत्र के लिए संबंधित जनपद पंचायत से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार चालक एवं परिचालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए पूर्व में भोपाल में चालक एवं परिचालकों की महापंचायत का आयोजन किया गया था, जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि प्रदेश के समस्त चालक एवं परिचालकों को भी राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। इसके लिए चालक एवं परिचालक का समग्र पोर्टल में पंजीयन किया जाए।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 802 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 999 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 929 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 994 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 953 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1042 views
भगवान के साथ रोटी