गरीबी उन्मूलन में कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है – प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश में गरीबी दूर करने में कृषि क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज महाराष्ट्र में बारामती में किसानरैली को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के जरिए सरकार जल भंडारण क्षमताएं बढ़ाने के उपाय कर रही है। उन्होंने कहा कि नरेगा के माध्यम से भी जल भंडारण क्षमता बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने अद्यतन उपलब्ध प्रौद्योगिकी के जरिए खेती को आधुनिक बनाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि फरवरी से जुलाई की अवधि में स्कूल प्रयोगशालाओं में अधिक कार्य नहीं होता है अतः इस दौरान दसवीं और उससे ऊपर के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर मृदा परीक्षण कार्य में लगाया जा सकता है और ये प्रयोगशालाएं मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं के रूप में काम कर सकती हैं।

प्रधानमंत्री ने भारत में खेती के विकास में योगदान के लिए पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शरद पवार की सराहना की जो मंच पर मौजूद थे।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री विद्यासागर राव और मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फड़नवीस तथा केंद्रीय कृषि मंत्री श्री राधामोहन सिंह भी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र, विद्या प्रतिष्ठान का दौरा किया और अप्पा साहेब पवार आडिटोरियम का उद्घाटन किया |

  • Related Posts

    लता मंगेशकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    देवी अहिल्या कि इस इंदौर नगरी की और से इंदौर की बेटी व अमर गायिका, भारत रत्न, स्वर कोकिला, सर्वाधिक गाने का  विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली महान शख्सियत, विश्व धरोहर,…

    रतन टाटा रेलवे ‘कायाकल्‍प’ परिषद के अध्‍यक्ष नियुक्‍त

    रेल बजट में की गई एक अहम घोषणा की दिशा में तत्‍काल आगे की कार्यवाही करते हुए रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने अब ‘कायाकल्‍प’ परिषद का गठन किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 802 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 999 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 929 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 994 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 953 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1042 views
    भगवान के साथ रोटी