इंदौर महोत्सव का शुभारंभ 20 फरवरी को

इंदौर | गत वर्ष की तरह इस बार भी इंदौर में तीन दिवसीय रंगारंग इंदौर महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 20 फरवरी को होगा। आगामी 22 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही साहसिक खेलों के आयोजन किये जायेंगे। महोत्सव का मुख्य आकर्षण ख्याति प्राप्त गायक श्री शान तथा सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री आकृति कक्कड़ की प्रस्तुती होगी तथा राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त हास्य कवि भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव में मालवा विशेष कर इंदौर के लजीज व्यंजनों पर आधारित फूड फेस्टिवल का आयोजन भी किया जायेगा। इसके अलावा शिल्प मेला भी आयोजित होगा। चोरल डेम और पीपल्यापाला में महोत्सव के दौरान साहसिक और रोमांचकारी खेलों का आयोजन किया जाएगा।

कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने बताया कि यह आयोजन इंदौर का प्रतिष्ठा प्रसंग बन गया है। इस आयोजन की तैयारियां इसकी गरिमा के अनुरूप की जा रही है। कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने बताया कि इंदौर महोत्सव का आयोजन इस बार 20, 21 एवं 22 फरवरी को किया जाएगा। इस महोत्सव के अधिकांश कार्यक्रम रिजनल पार्क पिपलियापाला में आयोजित होंगे। महोत्सव की शुरूआत 20 फरवरी को होगी।

पहले दिन 20 फरवरी को शाम 7 बजे पीपल्यापाला रिजनल पार्क के मुक्ताकाश मंच पर ख्याति प्राप्त गायक श्री शान अपनी प्रस्तुती देंगे।

दूसरे दिन 21 फरवरी को शाम साढ़े 7 बजे विश्वविद्यालय के खण्डवा रोड स्थित सभाकक्ष में हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। इस कवि सम्मेलन में देश के ख्यातनाम कवि श्री अशोक चक्रधर, श्री प्रदीप चौबे, श्री वसीम बरेलवी, श्री मुनव्वर राणा, श्री सत्यनारायण सत्तन सहित अन्य कवि अपनी रचनाओं की प्रस्तुतियां देंगे। कवि सम्मेलन का संचालन श्री संदीप शर्मा करेंगे।

महोत्सव के अंतिम दिन 22 फरवरी को सुबह इंदौर मेराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा। इस दौड़ में लगभग 25 से 30 हजार नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। अंतिम दिन 22 फरवरी को ही शाम साढ़े 7 बजे सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री आकृति कक्कड़ की संगीत निशा होगी।

महोत्सव के दौरान तीनों दिन रिजनल पार्क पिपलियापाला में शिल्प मेला और फूड फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। शिल्प मेले में मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध शिल्प कला और वस्त्रों का प्रदर्शन और विक्रय किया जाएगा। इसके साथ ही फूड फेस्टिवल भी आयोजित किया जाएगा। इस फूड फेस्टिवल में मालवा विशेषकर इंदौर के प्रसिद्ध व्यंजनों के साथ ही अन्य प्रसिद्ध व्यंजन भी नागरिकों को उपलब्ध कराये जायेंगे।

महोत्सव के दौरान तीनों दिन रिजनल पार्क पीपल्यापाला तथा चोरल डेम में साहसिक और रोमांचकारी खेलों का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अंतर्गत वाटर स्पोट्र्स, पैरासीलिंग, पैरामोटर, रॉक/वॉल क्लाईविंग तथा अन्य एडवेंचर गतिविधियां होंगी।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 658 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 847 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 793 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 840 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 815 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 907 views
भगवान के साथ रोटी