होली

नेह, प्रेम, अपनत्व ले, आया होली पर्व ।
हृदय-ह्रदय से मिल रहे, रंग कर रहे गर्व ।।
अंतर्मन में हर्ष है, मन में है उल्लास ।
शोक रहे न शेष अब, बिखरे केवल हास ।।
संस्कार पलनें लगें, गूजें ऐसे गीत ।
प्रीति-प्यार के बंध में, बंधना हमको मीत ।।
कदम-कदम मिल बढ़ चलें, मिलें हाथ से हाथ ।
कृष्ण और राधा बनें, कभी न छूटे साथ ।।
फागुन की मस्ती पले, खिलने लगे उमंग ।
सजनी पर अब ना चढ़े, कोई दूजा रंग ।।
सामाजिक संवाद से, महके सकल समाज ।
ऐसा सुर, लय, ताल हो, इस होली पर आज ।।
मिलन पले, ना हो विरह, चहक उठे संसार ।
उर मिल उर से अब लिखें, जीवन का नव सार ।।
अमराई बौरा रही, कोयल देती कूक ।
फगुनाहट हर अंग में, मस्ती की है हूक।।
मन ने अनगिन लिख दिये, भावों भरे निबंध ।
चुपके-चुपके रच गये, कितने ही अनुबंध ।।

पंडित “विशाल” दयानन्द शास्त्री

Related Posts

२०२३ की सबसे शानदार कविता

एक अकेला पार्थ खडा है भारत वर्ष बचाने को।सभी विपक्षी साथ खड़े हैं केवल उसे हराने को।।भ्रष्ट दुशासन सूर्पनखा ने माया जाल बिछाया है।भ्रष्टाचारी जितने कुनबे सबने हाथ मिलाया है।।समर…

रंग… अब बिदा भये

बासन्ती बयारों के संग आये रंग, फ़ागुण में छाए और जमकर बरसे अगले बरस फिर लौटकर आने का वादा कर छोड़ गए अपनी रंगत चौक-चौबारों, गली-मोहल्लों में छोड़ गए अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 886 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1070 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1003 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1086 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1037 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1109 views
भगवान के साथ रोटी