त्रिस्तरीय पंचायतों के तृतीय चरण में 74 प्रतिशत मतदान

शिवपुरी (IDS-PRO) त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के दौरान तृतीय चरण का मतदान जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। महिला मतदाताओं में पुरूष मतदाताओं की अपेक्षा मतदान के प्रति अधिक उत्साह देखा गया। मतदान केन्द्रों पर महिला मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारे लगी हुई थी। तृतीय एवं अंतिम चरण के दौरान शिवपुरी जिले की तीन जनपद पंचायतों में कुल 74.26 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी है। जिसमें पुरूष 72.55 प्रतिशत एवं 76.26 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत) से प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के दौरान तृतीय चरण के तहत अपराह्न 3 बजे तक जिले के शिवपुरी विकासखण्ड में कुल 80.93 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 79.34 पुरूष और महिला 82.80 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। जिले की करैरा विकासखण्ड में कुल 65.07 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष 63.08 और 67.36 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसी प्रकार पोहरी विकासखण्ड में कुल 76.80 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष 75.24 और 78.64 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

उल्लेखनीय है कि तृतीय चरण के दौरान मतदाताओं ने पंच एवं सरपंच पद के लिए मतपत्र से जबकि जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन हेतु ई.व्ही.एम. मशीन से अपने मताधिकार का उपयोग किया।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 800 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 998 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 928 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 994 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 952 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1041 views
भगवान के साथ रोटी