जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत पदों की मतगणना संपन्न

शिवपुरी (IDS-PRO) त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2014-15 के आम निर्वाचन के तृतीय चरण के अन्तर्गत जिले की जनपद पंचायत शिवपुरी, करैरा एवं पोहरी में सम्पन्न मतदान के पश्चात आज प्रातः 7.30 बजे से ई.वी.एम. से जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्यों के लिए डाले गए मतों की गिनती का कार्य शुरू हुआ।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक श्री एम.एल.छारी, निर्वाचन प्रेक्षक श्री वी.के.शर्मा, अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख, एसडीएम शिवपुरी श्री डी.के.जैन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री एस.के.एस.तौमर ने जनपद पंचायत शिवपुरी की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में जारी मतगणना कार्य का अवलोकन कर जानकारी ली। जनपद पंचायत करैरा की मतगणना शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय करैरा में और जनपद पंचायत पोहरी की मतगणना एल.एस.जी.काॅलेज पोहरी में सम्पन्न हुई।

परिणामों की घोषणा 27 एवं 28 फरवरी को
जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 27 फरवरी शुक्रवार को प्रातः 10.30 बजे से की जायेगी। इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का विकासखण्ड स्तर पर सारणीकरण का कार्य भी 27 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे से संबंधित विकासखण्ड मुख्यालय पर किया जाकर, जिला मुख्यालय पर सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 28 फरवरी शनिवार को प्रातः10.30 बजे से की जाएगी।

पंच एवं सरपंच पदो की मतगणना आज
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत तृतीय चरण के पंच एवं सरपंच पदो की मतगणना 26 फरवरी को प्रातः 8 बजे से शिवपुरी, करैरा एवं पोहरी विकासखण्ड मुख्यालय पर विभिन्न चरणों में की जाएगी। मतगणना उपरान्त सारिणीकरण एवं परिणामों की घोषणा की जाएगी।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 1025 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1203 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1128 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1212 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1160 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1229 views
भगवान के साथ रोटी