अमिताभ के नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा

अब जो खबर आ रही है वह ‘सिलसिला’ ऐक्टर रेखा और अमिताभ बच्चन की है। कहा गया है कि रेखा अपनी मांग में अमिताभ के नाम का सिंदूर लगाती हैं। जी हां, आप सही सुन रहे हैं और यह कहना है ‘बिग बॉस’ के कंटेस्टेंट पुनीत इस्सर की पत्नी दीपाली इस्सर का।

दीपाली ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा कि बॉलिवुड की सुपरस्टार रेखा अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर लगाती हैं। वैसे बॉलिवुड में इस बात को लेकर चर्चा तो काफी पुरानी है, लेकिन इस तरह खुलकर बात करने की हिम्मत किसी ने नहीं की। लोगों ने इससे पहले भी यह जानने की कोशिश जरूर की है कि रेखा आखिर सिंदूर क्यों लगाती हैं? …और आखिरकार यह मान लिया गया कि शायद इसलिए कि यह रेखा का स्टाइल स्टेटमेंट है और उनकी पर्सनैलिटी पर यह सूट होता है।

‘बिग बॉस 8′ के दौरान ‘बिग बॉस’ के घर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचीं रेखा ने पुनीत इस्सर से बातें नहीं की थीं और उन्हें इग्नोर करने की कोशिश करती दिखीं थीं। दरअसल फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को चोटें आईं थीं।

कहा जाता है कि इस सीन में पुनीत इस्सर को अमिताभ बच्चन पर हमला करना था, जिस दौरान बिग बी को चोटें आईं और इसके लिए रेखा आज भी पुनीत को दोषी मानती हैं। चाहे जो हो, इतना तो तय है कि जल्द ही दीपाली को बिग बी के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है!

Related Posts

मालवा उत्सव 25 मई से लालबाग पर

@ इंदौर गौरव दिवस के तहत होगे आयोजन@ जनजातीय नृत्य और लोक कला को समर्पित होगा यह उत्सव@ देश भर से जुटेगे लोक कलाकार व शिल्पकार@ अंतर्राष्ट्रीय शिल्पकार  भी होंगे…

बंधन में बंधना चाहते हैं रणबीर और कटरीना

बॉलिवुड के हॉट कपल रणबीर कपूर और कटरीना कैफ को देखकर तो लगता है कि ये दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं। खबर है कि हाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 885 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1070 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1003 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1084 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1035 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1108 views
भगवान के साथ रोटी