मुख्यमंत्री ने पुलिस आवासीय संकुल का उदघाटन किया

इंदौर | मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने आज इंदौर के राऊ में आयोजित एक गरिमामय समारोह में 17 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित पुलिस आवासीय संकुल का उद्घाटन किया। मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा निर्मित इस संकुल में 180 आवास पुलिसकर्मियों के लिये बनाये गये हैं।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री सुरेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री राजीव टंडन, मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के एमडी श्री संजय राणा, विधायकगण सर्वश्री सुदर्शन गुप्ता, श्री महेन्द्र हार्डिया तथा श्री राजेश सोनकर, इंदौर कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी, डीआईजी श्री राकेश गुप्ता विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में पुलिसकर्मियों को कार्य के लिये बेहतर सुविधायें एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लगातार सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में पुलिसकर्मियों के लिये बड़ी संख्या में आवासों का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि पुलिसकर्मी तनावमुक्त रहकर अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा इंदौर के राऊ में 17 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से पुलिस आवास संकुल का निर्माण किया गया है। इस संकुल में पुलिसकर्मियों के लिये सर्वसुविधायुक्त 180 आवास बनाये गये हैं। मुख्यमंयत्री श्री चौहान ने इन आवासों का अवलोकन भी किया।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 1023 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1201 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1126 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1209 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1156 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1227 views
भगवान के साथ रोटी