अध्यक्ष, उपाध्यक्षों का निर्वाचन सम्पन्न

शिवपुरी (IDS-PRO) त्रिस्तरीय स्तरीय पंचायतों के तहत जिले की सभी आठों जनपद पंचायतों में जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया संबंधित जनपद पंचायत मुख्यालयों पर पीठासीन अधिकारियों के द्वारा आज सम्पन्न कराई गई। विजय प्रत्याशियों को पीठासीन अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए।

जिला मुख्यालय पर जनपद पंचायत कार्यालय में सम्पन्न निर्वाचन में शिवपुरी जनपद पंचायत अध्यक्ष पद हेतु श्री परमा रावत एवं उपाध्यक्ष पद हेतु श्री अशोक ठाकुर विजय घोषित किए गए। जिन्हें पीठासीन अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी श्रीमती नीतू माथुर ने प्रमाण पत्र प्रदाय किया। कोलारस जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती सुमन जाटव निर्विरोध और उपाध्यक्ष पद हेतु श्री उपेन्द्र सिंह चैहान को अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं पीठासीन अधिकारी श्री आर.के.पाण्डे ने, जनपद पंचायत बदरवास में अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती मिथलेश यादव और उपाध्यक्ष पद हेतु श्री रामवीर सिंह निर्वाचित हुए। जिन्हें तहसीलदार एवं पीठासीन अधिकारी श्री ए.के.वाजपेयी ने प्रमाण पत्र प्रदाय किए। जनपद पंचायत पिछोर के अध्यक्ष पद हेतु श्री लोकपाल लोधी निर्विरोध, उपाध्यक्ष पद हेतु श्रीमती रेणु अग्रवाल निर्वाचित हुई। जिन्हें अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं पीठासीन अधिकारी श्री मुकेश शर्मा ने प्रमाण पत्र प्रदाय किए। जनपद पंचायत खनियाधांना के अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती गेंदारानी प्रहलाद एवं उपाध्यक्ष पद हेतु श्री रामनारायण भार्गव र्निविरोध निर्वाचित हुए। जिन्हें तहसीलदार एवं पीठासीन अधिकारी श्री वी.पी.श्रीवास्तव द्वारा प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए। जनपद पंचायत करैरा के अध्यक्ष पद हेतु श्रीमती वती आदिवासी एवं उपाध्यक्ष पद हेतु श्रीमती वेवीनारायण यादव निर्विरोध निर्वाचित हुई। जिन्हें पीठासीन अधिकारी एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी अधिकारी श्री ए.के.चांदिल द्वारा प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए। जनपद पंचायत नरवर में अध्यक्ष पद हेतु मुकेश खटीक जबकि उपाध्यक्ष पद हेतु सरोज रावत निर्विरोध निर्वाचित हुई। जिन्हें तहसीलदार एवं पीठासीन अधिकारी श्री सतीश वर्मा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए। जिले की जनपद पंचायत पोहरी में अध्यक्ष पद हेतु प्रदुन शर्मा और उपाध्यक्ष पद हेतु श्री अरविंद धाकड़ निर्वाचित हुए। जिन्हें अनुविभागीय दण्डाधिकारी अधिकारी एवं पीठासीन अधिकारी श्री जे.एस.बघेल द्वारा प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 1023 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1201 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1126 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1210 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1157 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1227 views
भगवान के साथ रोटी