स्वास्थ्य संवाद अभियान 16 मार्च से

शिवपुरी (IDS-PRO) आगामी 16 से 31 मार्च तक नगर में स्वाईन फ्लू, डेंगू, मलेरिया, दस्त रोग से बचाव औ उपचार तथा गर्भवती शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता के लिये आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर अलख जगायेगी।

कलेक्टर श्री राजीव दुबे के निर्देश पर सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में मार्च के दूसरे पखवाडे में आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर मौसमी बीमारियों से बचाव और उपचार के संबंध में जानकारी देने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रसार-प्रचार करेगी। सिविल सर्जन डाॅ.गोविन्द सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में आयोजित इस स्वास्थ्य संवाद अभियान के दौरान नगर में मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य सेवाओं शिशु पोषण, टीकाकरण, दस्त रोग की रोकथाम व उपचार, मलेरिया, डेंगू तथा स्वाईन फ्लू रोग की रोकथाम व उपचार हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर पहुॅच कर शासन की योजनाओं के बारे में नगर वासियों को जानकारी देगें। विगत दिवस नगर की आशा कार्यकर्ताओं को स्थानीय ए. एन. एम. ट्रैनिंग सेंटर में प्रशिक्षण आयोजित कर कार्यकर्ताओं को इस अभियान के संबंध में किये जाने वाले कार्यां की विस्तार से जानकारी दी। सिविल सर्जन द्वारा कार्यकर्ताओं को इस दौरान आम नागरिकों को दी जाने वाली जानकारी से अवगत् कराते हुये कार्यकर्ताओं बताया कि आम नागरिको को स्वाईन फ्लू, डेंगू मलेरिया के संबंध में भर्तिओं और जिज्ञासाओं पर संवेदनशीलता से संवाद किया जाये तथा इन रोगों के बचाब उपचार की विस्तार से जानकारी दी जायें, जिससे नागरिक इन बीमारियों से बच सके और समय पर उचित उपचार कर शासकीय अस्पताल से ले सकें। इस दौरान साफ-सफाई, स्वच्छता का महत्व, टीकाकरण का महत्व तथा गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के परीक्षण के महत्व से कार्यकर्ता लोगों को अवगत् करायेेगें। इस स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के दौरान स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के पेम्पलेट भी वितरित किये जायेगें।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 809 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1011 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 935 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1001 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 961 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1050 views
भगवान के साथ रोटी