रूपयों का लालच भी उनका ईमान नहीं ढिगा सका

शिवपुरी (IDS-PRO) जिला पेंशन कार्यालय में शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री दयाराम दाण्डे की ईमानदारी से आज सभी प्रभावित है। उन्हें मिले हुए रूपयों का लालच भी उनका ईमान नहीं ढिगा सका।

जिला पेंशन कार्यालय में कार्यरत शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्री दयाराम दाण्डे को 17 मार्च को प्रातः 11 बजे शासकीय कार्य संपादन के दौरान एसडीएम कार्यालय शिवपुरी के सामने उन्हे इण्डियेन गैस सर्विस की एक पासबुक पड़ी हुई मिल जिसमें पांच-पांच सौ के तीन नोट तथा बैंक आॅफ इंडिया का एक चैक क्रमांक-4610130 तथा आधार कार्ड क्रमांक 974525515615 था। उक्त पासबुक राजीव नगर काॅलेज रोड शिवपुरी एलआईजी 145 निवासी रामेश्वर शर्मा की थी। जिसे दयाराम दाण्डे द्वारा तत्काल जिला पेंशन अधिकारी श्री जी.पी.शर्मा के सुपुर्द किया। जिसकी त्वरित जानकारी जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे को भी दी गई। जिला कलेक्टर ने दाण्डे की ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि आज भी लोगों में ईमानदारी जिंदा है। उन्होंने कहा कि रामेश्वर दयाल शर्मा को इस संबंध में अवगत कराया जाए। जिला पेंशन अधिकारी ने रामेश्वर दयाल शर्मा से आग्रह किया है कि उपरोक्त सामग्री एवं रूपए जिला पेंशन कार्यालय शिवपुरी से आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर प्राप्त करें।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 659 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 847 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 793 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 843 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 816 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 907 views
भगवान के साथ रोटी