आर्थिक रूप से कमजोर को मिली 5 हजार रूपए की सहायता

शिवपुरी (IDS-PRO) प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज मंगलवार को जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने जिले के विभिन्न स्थानों से आए लोगों की समस्याओं को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए निराकरण की कार्यवाही के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख, संयुक्त कलेक्टर श्री बी.पी.माथुर सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जिला कलेक्टर श्री दुबे ने जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्वालियर की न्यू रेशम मिल निवासी श्रीमती रमा देवी के पति भगवानदास आर्य की पूर्व में अकाल मृत्यु हो गई थी। जिला कलेक्टर ने श्रीमती रमादेवी की परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए त्वरित रेडक्राॅस पांच हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदाय करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान केंसर रोग से पीडि़त पिछोर के ग्राम खोड़ निवासी श्रीमती बिसिया बाई के उपचार हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ईलाज कराने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान 52 लोगों ने विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अधिक राशि के बिल प्रदाय करने, गरीबी रेखा के नीचे नाम जोड़ने, विकलांग पेंशन, जाति प्रमाण पत्र, बंटवारा आदि से संबंधित आवेदकों ने अपने आवेदन पत्र दिए।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 809 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1011 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 935 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1001 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 961 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1050 views
भगवान के साथ रोटी