शासकीय योजनाओं की राशि का भुगतान बैंक खाते में

इंदौर | जिले में केन्द्र शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार विभिन्न चयनित शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों को राशि का भुगतान सीधे बैंक खाते में होगा। इस बैंक खाते का लिंक उन्हें आधार नंबर से करवाना होगा। कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी आज कलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न बैठक में इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशीष सिंह, एडीएम श्री सुधीर कुमार कोचर सहित विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि केन्द्र शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार लगभग 35 शासकीय योजनाओं का भुगतान अब सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में किया जाना है। इन बैंक खातों का लिंक आधार खाते से होना भी जरूरी है। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को इस निर्देश के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और निर्देश दिये गये कि इसके अनुसार अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार कर लें। जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि वे अपने-अपने क्षेत्र में यह तय करें कि सभी हितग्राहियों के बैंक खाते आधार से लिंक हो गये हैं। बैठक में बताया गया कि मनरेगा, विभिन्न पेंशन योजनाओं, विभिन्न छात्रवृत्तियां, विभिन्न फेलोशिप आदि का भुगतान अब आधार से लिंक किये गये बैंक खाते में सीधे जमा होगा।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 982 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1149 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1075 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1161 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1115 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1186 views
भगवान के साथ रोटी