मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2016 के कार्यों का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में सिंहस्थ-2016 के लिये किये जा रहे निर्माण-विकास कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भूखी माता मन्दिर स्थित घाट से माँ क्षिप्रा में करवाये जा रहे कार्यों को देखा। उन्होंने भीड़ नियंत्रण करने के उपायों के बारे में जानकारी ली। श्री चौहान ने निर्देश दिये कि सिंहस्थ में भीड़ नियंत्रण के लिये चौड़े मार्ग रखे जायें।मुख्यमंत्री श्री चौहान को संभागायुक्त डॉ. रवीन्द्र पस्तोर ने कंट्रोल रूम-सह-वॉच टॉवर भवन, मेला कार्यालय भवन,पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाये जा रहे वृहद पुलों, बाह्य एवं आन्तरिक मार्ग, जल-संसाधन विभाग के निर्माणाधीन, निर्मित एवं प्रस्तावित कुल 6717 कार्य, पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण और मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्य से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मेले में खपत के अनुसार विद्युत वितरण की व्यवस्था की जानकारी ली।इसके पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान ने माँ भूखी माता की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री पारस जैन,सांसद डॉ. चिन्तामणि मालवीय, विधायक डॉ. मोहन यादव, गणमान्य नागरिक एवं प्रशासकीय अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    विशेष इंतजामों में जुटा पश्चिम रेलवे

    वर्ष 2016 में मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ मेले के दौरान यात्रियों के भारी दबाव के मद्देनजर पश्चिम रेलवे विशेष इंतजाम कर रहा है। इन इंतजामों…

    इमरजेंसी पेनिक बटन के साथ सिंहस्थ एप बनेगा

    सिंहस्थ-2016 के आयोजन में आईटी की महती भूमिका होने जा रही है। सम्पूर्ण सिंहस्थ क्षेत्र वाई-फाई होगा। सेटेलाईट टाऊन से लेकर सिंहस्थ क्षेत्र तक कनेक्टिविटी उपलब्ध रहेगी। साथ ही एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 885 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1070 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1003 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1084 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1035 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1108 views
    भगवान के साथ रोटी