स्वच्छता अभियान का अवलोकन

शिवपुरी (IDS-PRO) जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे और नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुन्नालाल कुशवाह ने नगर पालिका परिषद शिवपुरी के फतेहपुर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत संचालित साफ-सफाई कार्य का अवलोकन कर नगर पालिका परिषद शिवपुरी के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री कुशवाह ने अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ नगर के फतेहपुर क्षेत्र का भ्रमण कर स्वच्छता अभियान के तहत किए जा रहे साफ-सफाई अभियान का अवलोकन किया। स्थानीय नागरिकों द्वारा मुख्य सड़क पर निकलने वाली सार्वजनिक नाली पर अतिक्रमण के कारण बंद होने पर, उसे तत्काल चालू करने के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए। जिससे पानी की निकासी आसानी से हो सके। उन्होंने क्षेत्र में स्थित मंगल भवन की मरम्मत कराने और जो अतिक्रमण किया गया है, उसे तत्काल प्रभाव से हटाने के भी निर्देश दिए। आउट सोर्सेस से मंगलभवन का उपयोग सार्वजनिक समारोह के उपयोग करने के भी निर्देश दिए। जिससे मंगल भवन की रखरखाव के साथ सुरक्षा भी हो सकेगी। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को भी पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना और उनके निराकरण की कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश शर्मा सहित अधिकारीगण एवं स्थानीय पार्षदगण उपस्थित थे।

इस दौरान बताया गया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए आगामी शुक्रवार को स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम दोपहर 3 बजे के स्थान पर प्रातः 9 बजे से शुरू होगा।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 809 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1010 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 935 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1001 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 961 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1050 views
भगवान के साथ रोटी