राशि मांगने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी के विरूद्ध लोकायुक्त में करें शिकायत

शिवपुरी (IDS-PRO) जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आज जिले के विभिन्न अंचलों से आए लोगों की समस्याओं को जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उनके निराकरण की पहल की। इस दौरान कुछ आवेदकों ने बताया कि शासकीय सेवकों द्वारा कार्य करने के लिए राशि की मांग की जाती है। जिला कलेक्टर ने उन्हें समझाईस दी कि शासकीय कार्य करने के लिए आवेदकों से राशि मांगने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों की शिकायत लोक आयुक्त पुलिस में दर्ज कराए।

कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न अंचलों से आए 58 आवेदकों की समस्याओं को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना और उनके निराकरण की कार्यवाही की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के.मौर्य, संयुक्त कलेक्टर डाॅ. वी.पी.माथुर सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान 58 आवेदकों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण की कार्यवाही की गई। जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से सीमांकन के प्रकरण, खाद्यान्न वितरण, पात्रता पर्ची का वितरण न होना, राशनकार्ड में संशोधन, वार्ड क्रमांक-14 में नलकूप खनन, स्वास्थ्य कर्मी की एरियर की राशि के भुगतान आदि की समस्याएं आवेदकों ने रखी।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 1023 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1201 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1126 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1209 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1156 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1227 views
भगवान के साथ रोटी