गुणवत्ता पूर्ण प्रकरण तैयार करें – कलेक्टर

शिवपुरी (IDS-PRO) कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने जिले में ओलावृष्टि एवं वेमौसम वारिस से प्रभावित हुई फसलों के संयुक्त सर्वें की समीक्षा करते हुए कहा कि पीडि़त किसानों के बैंक खाता क्रमांक सहित सूची जिला मुख्यालय को भेजे। उक्त आशय के निर्देश कलेक्टर श्री दुबे द्वारा समय सीमा के पत्रों की समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारियों को दिए। जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के.मौर्य सहित जिले के सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी, तहसीलदार एवं जिलाधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री दुबे ने तहसीलवार ओलावृष्टि एवं वेमौसम बारिस से हुई फसलों की क्षति की समीक्षा करते हुए कहा कि संयुक्त दल द्वारा जो सर्वे का कार्य किया गया है, उसकी सूची ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा कराई जाए और फसलों की क्षति के संबंध में दावे एवं आपत्तिया भी प्राप्त करें। उन्होंने सभी तहसीलदारों को शिकायत पंजी संधारण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पीडि़त किसानों की सूची खाद्य विभाग को भी उपलब्ध कराई जाए। जिससे पात्र किसानों को नियमानुसार रियायती दरों पर खाद्यान्न एवं नमक वितरित किया जा सके।

श्री दुबे ने हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष शुरू हो गया है। योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए अभी से प्रति माह के लक्ष्य निर्धारित कर बेहतर गुणवत्ता के प्रकरण तैयार करें। जिससे समय पर बैकों द्वारा प्रकरणों की स्वीकृति के साथ-साथ हितग्राही को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रकरण इस प्रकार के बनाए जाए, जो उपयोगी एवं हितग्राही के जीवन स्तर में सुधार ला सके। इस दौरान जनधन योजना, जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन आॅनलाईन की प्रगति की समीक्षा की।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 953 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1118 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1047 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1134 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1089 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1157 views
भगवान के साथ रोटी