चालक एवं परिचालकों के समग्र पोर्टल रजिस्ट्रेशन हेतु शिविर

शिवपुरी (IDS-PRO) समस्त चालक एवं परिचालकों को राज्य की जनकल्याणकारी एवं हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभ को सुनिश्चित कराने के लिए समग्र पोर्टल में रजिस्ट्रेशन हेतु तीन दिवसीय शिविर 8 अप्रैल से 10 अप्रैल 2015 तक जिला परिवहन कार्यालय परिसर शिवपुरी में प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

जिला परिवहन अधिकारी श्री कंग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त चालक एवं परिचालकों को राज्य की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ को सुनिश्चित कराने हेतु उनका समग्र पोर्टल में पंजीयन तीन दिवसीय शिविर के माध्यम से 8 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो भी चालक एवं परिचालक समग्र पोर्टल में पंजीयन करवाने हेतु इच्छुक है वह स्वयं के दो नवीनतम पासपोर्ट साईज फोटो, पता हेतु आधार कार्ड/ मतदाता पहचान पत्र की छायाप्रति, व्यवसायिक लायसेंस (परिवहन) की छायाप्रति, समग्र आई.डी.नम्बर के साथ मूल दस्तावेज सहित निर्धारित प्रारूप की प्रति अनुसार आवेदन पूर्ण कर अनिवार्य रूप से सत्यापन हेतु जिला परिवहन कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। ऐसे चालक एवं परिचालक जिनके पास समग्र आई.डी. नम्बर उपलब्ध नहीं है वह समग्र आई.डी. नम्बर के लिए विशेष रूप से शहरी क्षेत्र में नगर पालिका में तथा ग्रामीण क्षेत्र हेतु संबंधित जनपद पंचायतों में संपर्क करें।

उल्लेखनीय है कि चालक/परिचालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए पूर्व में भोपाल में चालक एवं परिचालकों की महापंचायत का आयोजन किया गया था, जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि प्रदेश के समस्त चालक एवं परिचालकों को राज्य की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ हेतु समग्र पोर्टल से जोड़ा जाएगा।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 885 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1070 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1003 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1084 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1035 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1108 views
भगवान के साथ रोटी