अमिट स्याही अब नाखून के ऊपरी हिस्से में लगेगी

इंदौर | भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव के दौरान अमिट स्याही के उपयोग के संबंध में निर्देश जारी किये हैं। अब भविष्य में होने वाले निर्वाचनों में अमिट स्याही को मतदाता की बायीं तर्जनी के नाखून के ऊपरी हिस्से से पहली जोड़ तक लगाया जाना अनिवार्य होगा। संबंधित पीठासीन अधिकारी मतदाता के हाथों पर अमिट स्याही के निशान की पुष्टि के बाद ही मतदान करने की अनुमति देगा।

आयोग ने समस्त निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि आगामी चुनावों में पीठासीन अधिकारियों के दस्तावेजों में उक्त निर्देश की प्रति अनिवार्य रूप से उपलब्ध करवायी जाये। जिलों में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में इसके विधिवत तरीके से उपयोग के संबंध में भी जानकारी दी जाये। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने समस्त कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को अमिट स्याही के उपयोग के संबंध में आयोग के निर्देशों का पालन करवाने को कहा है। जिला स्तर पर सभी राजनैतिक दलों को भी इसकी जानकारी देने के निर्देश दिये गये हैं।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 584 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 738 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 697 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 729 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 737 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 836 views
भगवान के साथ रोटी