मासिक नेशनल लोक अदालत का आयोजन 25 जुलाई को

शिवपुरी (IDS-PRO) जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी श्रीमती अंजुली पालो के मार्गदर्शन में 25 जुलाई 2015 को मासिक नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में लोकोपयोगी सेवाओं के प्रकरण, विद्युत, जल प्रदाय सेवा, टेलीफोन सेवा आदि में लंबित प्रकरण एवं प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। विद्युत विभाग से संबंधित प्रकरणों के निराकरण के संबंध में म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर द्वारा छूट दी जा रही है।

मासिक नेशनल लोक अदालत में जिला मुख्यालय पर एक खण्डपीठ का गठन किया गया है। जिसमें पीठासीन अधिकारी के रूप में द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश श्री डी.पी.एस.गौर तथा सुलहकर्ता के रूप में एडवोकेट श्री अनिल भार्गव व आशीष श्रीवास्तव नियुक्त किए गए है। नियुक्त खण्डपीठ द्वारा प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

द्वितीय अपर न्यायाधीश श्री गौर ने समस्त पक्षकारो से अपील की कि 25 जुलाई को आयोजित होने वाली मासिक नेशनल लोक अदालत में लोकोपयोगी सेवाओं से संबंधित प्रकरण जैसे टेलीफोन सेवा, विद्युत, जल प्रदाय सेवा आदि प्रकरणों के निराकरण हेतु आवेदन पत्र द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश शिवपुरी में प्रस्तुत कर समस्या का निराकरण गठित खण्डपीठ में करा सकते हैं एवं विद्युत विभाग द्वारा दी गई छूट का लाभ ले सकते हैं, यह छूट केवल इसी लोक अदालत में रहेगी।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 694 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 900 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 830 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 897 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 858 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 944 views
भगवान के साथ रोटी