बैठो न तुम सामने मेरे

बैठो न तुम सामने मेरे
बिखरा के अपनी काली- उलझी ज़ुल्फें,
कलम मचल-मचल उठती है
लिखने के लिए कुछ फ़लसफ़ा अनकहा
ज़िन्दगी के खाली बेतरतीब पन्नों पर.
बैठो न तुम सामने….
बैठो न तुम सामने
मेरी ज़िन्दगी के सूखे दरख़्त के,
सूखी टहनियों पर बैठी उदास कोयल
देखकर तुम्हें होकर भ्रमित
लगती है कुहकने गुनगुनाती-सी बार-बार
असमय ही बसंत को आया जानकर.
बैठो न तुम सामने….
बैठो न तुम सामने
ले नहीं रही है थमने का नाम भी यह बरसात
रह-रह कर बरसती हैं आँखों से
याद कर अपने विगत को वर्तमान के दुर्दिन में
देखते हुए उन घनी जुल्फों को
घेरे हुए हैं जो तुम्हारे उजले मुखड़े को
आसमान में छाये घने काले बादलों की तरह.
बैठो न तुम सामने….
बैठो न तुम सामने मेरे
कहता हूँ एक बार फिर…
बैठने से तुम्हारे ..देखने पर तुम्हें
मैं ‘मैं’ नहीं रह पाता , ‘तुम’ हो जाता हूँ मैं.
‘तुम’ तो होकर भी हो नहीं पाती कभी भी ‘मैं ‘
होती हो तुम तो सदा ‘तुम’ ही सदा ‘ की तरह …
क्यों कि
बैठी रहती हो बिखरा कर अपनी काली-कोमल ज़ुल्फें
लुभाने के लिए मुझे यूँ ही .
बैठो न तुम सामने मेरे !

Author: Dr. Surendra Yadav ( डॉ. सुरेन्द्र यादव )

  • Related Posts

    २०२३ की सबसे शानदार कविता

    एक अकेला पार्थ खडा है भारत वर्ष बचाने को।सभी विपक्षी साथ खड़े हैं केवल उसे हराने को।।भ्रष्ट दुशासन सूर्पनखा ने माया जाल बिछाया है।भ्रष्टाचारी जितने कुनबे सबने हाथ मिलाया है।।समर…

    रंग… अब बिदा भये

    बासन्ती बयारों के संग आये रंग, फ़ागुण में छाए और जमकर बरसे अगले बरस फिर लौटकर आने का वादा कर छोड़ गए अपनी रंगत चौक-चौबारों, गली-मोहल्लों में छोड़ गए अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 886 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1070 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1003 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1085 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1035 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1108 views
    भगवान के साथ रोटी