बालों को झड़ने से रोकने के कुछ घरेलू उपाय

हम आपको बता रहे हैं बालों को झड़ने से रोकने के कुछ ऐसे ही उपयोगी घरेलू टिप्स, जो आपके लिए बेहद मददगार साबित होंगे. यकीन मानिए, इससे आपके बाल झड़ने बिल्कुल रूक जाएंगे।

बालों की मसाज
नियमित रूप से कुछ मिनट के लिए सिर में चंपी करें, ऐसा करने से रक्त प्रवाह को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी. सिर की त्वचा का सही रक्त प्रवाह बालों की जड़ों को सक्रिय रखता है. सिर की मसाज जैतून या नारियल तेल में दो बूंद नींबू का रस मिलाकर करें. एक घंटे बाद शैंपू कर लें।

घरेलू हेयर स्पा
गर्म पानी में जैतून के तेल की कुछ बंदू मिलाएं और इसमें दो मिनट के लिए एक तौलिया डुबोकर रखें. बाद में उस तौलिए से बालों को ढंक लें. यह आपके बालों के लिए एक प्राकृतिक स्पा होगा।

प्राकृतिक रस या जूस
आप अपने सिर की त्वचा पर लहसुन, प्याज या अदरक का रस लगा सकते हैं । इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह में अच्छी तरह धो लें.

गीले बालों में कंघी से करें तौबा
बालों को मजबूत रखने के लिए गीले बालों में कंघी न करना सबसे बेहतर उपाय है । गीले बालों में कंघी करने से बाल ज्यादा टूटते हैं. अगर बहुत जल्दबाजी हो, फिर भी बाल को हल्का सूखने दीजिए, तब कंघी से संवारिए ।

खूबसूरत लहराते केश नारी की सुंदरता को बढ़ाते हैं और केशों की खूबसूरती ही हेयरस्टाइल को जानदार बनाती है। आइए जानें, केशों के रखरखाव व उन्हें सुंदर बनाने के लिए क्या करें, क्या न करें?
– केशों की खूबसूरती बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि उन्हें सप्ताह में कम से कम दो बार अवश्य धोया जाये।
– गंदे और चिपचिपे केशों को हर दूसरे व तीसरे दिन शैंपू करें। इससे उनमें जमे धूल के कण साफ हो जाते हैं व वे चिपचिपे नहीं दिखते।
– केशों को धोते समय पानी की कंजूसी न करें। उन्हें चार-पांच बार साफ पानी से धोएं। यदि केशों में शैंपू या कंडीशनर रह जाये तो वह उन्हें हानि पहुंचाता है।
– अगर आप स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स, जैल आदि का प्रयोग ज्यादा करती हैं तो केशों की नियमित सफाई जरूरी है। इन प्रोडक्ट्स के अंश केशों में रह जाने से शैंपू व कंडीशनर भी धीरे-धीरे बेअसर साबित होते हैं। इसके लिए पहले केशों में पानी डाल कर शैंपू लगाने की बजाय पहले शैंपू लगाएं फिर पानी डालें।
– जहां तक संभव हो सके केशों को धूप व हवा में ही सुखाएं। अगर ड्रायर से केश सुखाने हो तो निम्न बातों का ध्यान रखें-
– केशों को मैक्सिमम हीट पर न सुखाएं। हीट से सिर की त्वचा को नुकसान पहुंचता है।
– जब केश बहुत गीले हों तो उन्हें ब्लो ड्राई न करें। इससे उनकी जड़ों को नुकसान पहुंचता है।
– केशों को गरदन से सुखाना शुरू कर माथे से होते हुए कनपटियों के केश सुखाएं।
– ड्रायर को कभी भी एक स्थान पर रोक कर न रखें। हल्के-हल्के घुमाते हुए केश सुखाएं। आधे केशों के सूखने के बाद ड्रायर को कूल पर सेट करें।
– केशों को खोल कर ही सुखाएं। गीले केशों को बांधें नहीं। बांधने से वे सख्त हो जाते हैं व स्टाइल बनाते समय उन्हें सेट करने में कठिनाई होती है।
केशों को साफ रखने के लिए उनमें अच्छी तरह कंघी करें। ध्यान रहे, जरूरत से ज्यादा कंघी भी केशों को नुकसान पहुंचाती है। ज्यादा कंघी करने से तैल गंथियां बहुत ज्यादा सक्रिय हो उठती हैं, जिससे केशों में ’सीबमृ की मात्रा बढ़ जाती है और वे चिपचिपे से हो जाते हैं। चिपचिपे केशों में मिट्टी व धूल के कण जमा हो जाते हैं। इससे केशों की बाहरी सुरक्षात्मक झिल्ली को भी नुकसान पहुंचता है क्योंकि इस परत पर फैला सीबम प्रकाश को परावर्तित करके केशों को चमकदार बनाता है। प्रकाश परावर्तन न हो पाने से केश रूखे-रूखे व निस्तेज से दिखते हैं।
स्वस्थ व सुंदर केशों की सफाई के लिए शैंपू व कंडीशनर बेहद जरूरी है क्योंकि ये केशों पर एक अस्थायी सुरक्षात्मक परत चढ़ा देते हैं। इनमें मौजूद केराटिन व सिल्क प्रोटीन केशों को खास चमक प्रदान करते हैं।
इसके अलावा केशों में स्थायी चमक व मजबूती के लिए अपने आहार पर खास ध्यान दें। पौष्टिक आहार से केशों की जड़ों को अंदर से पोषण मिलता है जबकि शैंपू व कंडीशनर केवल ऊपरी सतह को ही चमक प्रदान करते हैं। ताजे फल, हरी सब्जियां व प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में लें। केशों में चमक लाने के लिए विटामिन ई युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें व सिर की तेल से मालिश करें।
केशों के सिरों के दोमुंहे हो जाने से सारे केश बेरौनक दिखते हैं इसलिए थोड़े-थोड़े समय बाद केशों के सिरे कटाती रहें। सिर धोने के पश्चात हल्के हाथों से सिर की सतह की मालिश जरूर करें। यह रक्त संचार को नार्मल करता है, जो बहुत जरूरी है स्वस्थ केशों के लिए।

Related Posts

मरीज की जान जाए, लेकिन बिना डिपॉजिट नहीं शुरू करेगे उपचार

गोकुलदास हॉस्पिटल का असल सच, मरीज की जान जाए, लेकिन बिना डिपॉजिट नहीं शुरू करेगे उपचार। आखिरकार एमवाई का ही लेना पड़ा सहारा नहीं तो मरीज की चली जाती जान।…

हमें गर्व है कि कोरोना वायरस की आयुर्वेदिक दवाई को हमने तैयार कर लि – योग गुरु रामदेव

“विश्व व्यापी महामारी में आशा की जगी किरण” पतंजलि ने बना ली कोरोना पर दवाई, सात दिन बाद सभी पतंजलि स्टोर पर होगी उपलब्ध। नई दिल्ली । विश्व व्यापी कोरोना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 588 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 742 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 700 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 732 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 737 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 839 views
भगवान के साथ रोटी