कानून बदल देंगे जिनसे जनता को परेशानी होती है – शिवराज

इंदौर (पारस जैन) नगर निगम चुनाव के लिये भाजपा के महापौर और वार्ड प्रत्याशियों के समर्थन में शनिवार रात यहां गौरी नगर में आयोजित चुनावी आमसभा में शिवराज ने कहा, ‘प्रदेश सरकार गरीबों के हित के बारे में सोचने वाली सरकार है। हम प्रदेश में ऐसे सारे कानून बदल देंगे जिनसे जनता को परेशानी होती है।’ उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी अवैध आवासीय कॉलोनियों को वैध किया जायेगा। लोगों को इस विषय में चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस काम को कानून बनाकर और प्रक्रिया पूरी करके किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन्दौर में 2,400 वर्ग फुट तक के भूखंड पर मकान बनाने के लिये भवन निर्माण की अनुमति लेने की आवश्यकता को अब समाप्त कर दिया गया है। सूबे में गरीबों को 1 रपया किलो गेहूं, चावल, नमक उपलब्ध कराया जा रहा है और अस्पताल में एक्स रे, सोनोग्राफी के साथ अब कैंसर के मरीजों की कीमोथेरेपी की व्यवस्था भी नि:शुल्क की गई है। उन्होंने कहा कि इन्दौर शहर को आईटी हब बनाने के साथ ही ग्लोबल और स्मार्ट सिटी बनाकर दुनिया के चुनिन्दा शहरों में से एक बनाया जायेगा। आगामी पांच वषरे में यहां युवाओं के लिये रोजगार के करीब 50,000 अवसर उपलब्ध कराये जायेगें।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 625 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 795 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 750 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 789 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 781 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 870 views
भगवान के साथ रोटी